उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महिला से सामूहिक बलात्कार

508 By 7newsindia.in Wed, Dec 13th 2017 / 19:21:38 कानून-अपराध     

मुजफ्फरनगर : नशीला पदार्थ खिलाकर 28 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने आज बताया कि इस घटना को दो व्यक्तियों ने अंजाम दिया।

घटना कल बरला-बासेड़ा मार्ग पर हुई।

थाना प्रभारी आदेश त्यागी ने बताया कि दो व्यक्तियों ने महिला को अपने साथ लिया और उसे नशीला पदार्थ खिलाया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद दोनों ने उसका बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर