मध्यप्रदेश के बदहाल अस्पताल...10 साल में 37,843 करोड़ रुपए खर्च फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं के हालबेहाल

490 By 7newsindia.in Tue, Dec 12th 2017 / 12:14:29 कानून-अपराध     

विदिशा: पिछले10 साल में प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर 37843 करोड़ रु. खर्च किए। लेकिन गांव हो या शहर, सभी जगह सरकारी अस्पताल बदहाल हैं। ताजा मामला विदिशा जिले के पगरानी गांव का है। यहां शिवशंकर शर्मा की पत्नी नीता (32) की मौत करंट लगने से हो गई थी। अस्पताल ने पोस्टमार्टम के बाद शव बिना टांके लगाए परिजनों को सौंप दिया। अंतिम यात्रा से पहले उन्हें इसका पता चला। परिजनों ने हंगामा किया तो अस्पताल से एक स्वीपर उनके घर भेजा गया। उसने किचन में बैठकर शव पर टांके लगाए। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। दूसरी घटना मंदसौर की है। यहां के ढाबला माधोसिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला होने के कारण महिला की सड़क पर डिलीवरी करानी पड़ी। 

पोस्टमार्टम कर बिना टांके लगाए ही दे दिया शव, बाद में किचन में की सिलाई  

विदिशा : अंत्येष्टि से पहले पता चला तो परिजनों का हंगामा 

घर के सुई-धागे से ही स्वीपर ने टांके लगाए 

परिजनों के मुताबिक वृद्ध स्वीपर कल्लू गांव पहुंचा था। उसकी नजर इतनी कमजोर थी कि वह सुई में धागा भी नहीं डाल पाया। तब गांव के युवक ने धागा डाला और इसके बाद घर में रखे शव में टांके लगाए। 

शव तो हिलता-डुलता है, हो सकता है टांके खुल गए हों 

पीएमके बाद शव सिल कर दिया था। हो सकता है कि टांके खुल गए हो। क्योंकि शव हिलता-डुलता है। जानकारी होने पर शव में टांके लगाने के लिए स्वीपर को गांव भेज दिया है। 3 नर्सों को नोटिस दिया है। -विवेक अग्रवाल,बीएमओ 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर