MP News : पुलिस आरक्षक पर लगे दुष्कर्म के आरोप.......

597 By 7newsindia.in Mon, Mar 19th 2018 / 17:32:14 कानून-अपराध     

प्रदेश में महिला अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मुख्यमंत्री भी नाराज है और पुलिस विभाग को दो टूक शब्दों में सुधार लाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम भी दिया है| लेकिन जिस पुलिस को ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्ही पर दुष्कर जैसे संगीन आरोप लगे हैं| मामला सागर जिले का है, जहां एक पुलिस आरक्षक पर महिला के साथ अभद्रता और दुष्कर्म करने के आरोप लगे है | हालांकि पुलिस के आला अधिकारी ने इन तमाम आरोपो की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है|

 

सागर जिले में एक बार फिर खाकी पर दाग लगाने वाले आरोप लगे हैं| बांदरी थाना क्षेत्र की उजनेट चौकी में पदस्थ सरमन साहू पर एक महिला ने अभद्रता ओर दुष्कृत्य के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की माने तो बीते एक माह पहले घर पर देवरानी से विवाद हुआ था जिसकी जांच चल रही थी | उसी को लेकर आरक्षक अपने एक आरक्षक साथी के साथ जो सिविल ड्रेस में था घर से कुछ दूरी पर ले गए | पीड़िता के परिजनों ने जब पुलिस आरक्षक को रोका तो उन्होंने जांच में दस्खत करने की बात कहते हुए अपने साथ ले गए और रास्ते मे मौका पा कर महिला की इज्जत को तार तार कर दिया| पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को चौकी में बताया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की| तब पीड़िता ने आरोपी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर न्याय की गुहार लगाई है|

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर