छात्र संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न

880 By 7newsindia.in Sun, Mar 18th 2018 / 07:55:12 बिहार     

गौरी शंकर प्रसाद , संवाददाता
पटना : राम लखन सिंह यादव कॉलेज बख्तियारपुर में छात्र संघ चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन्न हो गया। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1371 है , जिसमें अध्यक्ष पद पर रणजीत कुमार जीते इन्हें कुल 753 मत मिला। जबकि मुकेश कुमार कुल 350 मतों के साथ दूसरे स्थान पर , राम उदेस कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इन्हे 55 मत मिले। रंजीत कुमार(फतुहां) चौथे स्थान पर रहे इन्हें कुल 125 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश ने जीत हासिल की। इन्हें कुल 968 मत मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर राजेश रहे इन्हें कुल 287 मत मिले। वहीं महासचिव पद पर राहुल ने अपनी जीत दर्ज की इन्हें कुल 708 मत मिले हैं, जबकि जगत कुमार 544 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर