पूर्व विधायक अरुण कुमार सिंह का हुआ असामयिक निधन

479 By 7newsindia.in Mon, Mar 12th 2018 / 20:46:28 बिहार     

गौरी शंकर प्रसाद ,संवाददाता
पटना:- पूर्व विधायक अरुण कुमार सिंह की असमायिक निधन से इलाके में शोक की लहर है। वे रहुई प्रखंड के सोसन्दी गांव के रहने वाले थे। कभी नीतीश कुमार को शिकस्त देने वाले पूर्व विधायक अरुण कुमार चौधरी इस दुनिया में नहीं रहे। उनका राजनीतिक जीवन बिल्कुल ही साफ सुथरा रहा। उनके समर्थकों के मुताबिक वे समाज के लिये लौह स्तंभ थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। वे अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। मातमपुर्सी के दौरान विधायक जितेंद्र कुमार, अनिल सिंह, प्रो धनन्जय कुमार सहित अन्य लोग उनके पैतृक घर पर उनके समर्थकों व उनके परिवारवालों का आने का तांता लगा रहा। विधायक हरिनारायण सिंह ने इस असामयिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को इस सदमे की घड़ी से उबारे। वे 77-80 उपचुनाव अस्थावां विधान सभा से चुने गए। 80-85 का चुनाव हरनौत से जीते। 1996-2000 का उपचुनाव हरनौत से जीते।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर