महिला के सम्मान बिना हर बदलाव अधूरा

518 By 7newsindia.in Sun, Mar 11th 2018 / 15:02:16 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता
राजगीर : महिला के सम्मान बिना हर बदलाव अधूरा है, महिलाओं का सम्मान करो , मत इनका अपमान करो।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के अवसर पर राजगीर स्थित चेतनालय परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ देवयानी आर्या ने कही। उन्होंने महिला अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि भारत एक पुरूष प्रधान देश है पर हम महिलाओं को भी सरकार ने कई तरह के अधिकार दिए हैं , उसको जानने की जरूरत है तथा उसको अमल करने की जरूरत है। आज की नारी अबला नही है। राजगीर नगर अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कही की हम सब लोग अपना समाज मे पहचान बनाये तभी हमारा अधिकार मिल सकता है, अधिकार के साथ -साथ कर्तव्य की भी जरूरत है। समाजसेवी युवा कवियत्री संयुक्ता कुमारी ने कहा कि देवी देवताओं ने भी महिलाओं को सभी क्षेत्रों मे आगे रखे थे , उसका उदाहरण माँ दुर्गा, माँ सरस्वती व माँ काली हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि सरकार महिला बिल को मूर्त रूप दे। मौके पर पूर्व जिला परिषद अनीता गहलौत ने कहा कि महिलाओं को एक कदम का अवसर मिले तो वो खुद दस कदम चलने में समर्थ हो जाते हैं। नई पोखर पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने महिला के अधिकार , दहेज प्रथा व बाल विवाह पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रधान दन्त चिकित्सक डॉ . सुरभि रंजन ने भी महिलाओं को सम्बोधन मे कहा कि आप अपने बच्चियों को जरूर पढ़ाईये तब ही मेरे जैसे डॉक्टर बनेगे। आप मे से ही प्रोफेसर , व्कील, इंजीनियर,डी एम ,एस पी आदि बनेगे। इस अवसर पर चेतनालय के निदेशक सिस्टर रोज़ व सदस्य सिस्टर बसन्ती लकड़ा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चो के द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता, संयोजक अशोक कुमार, अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र के सुनील कुमार, शैला कुमारी, रेखा कुमारी, कल्याणी देवी के अलावे सैकड़ो की संख्या में स्वयं सहायता की महिला व आशा किरण स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर