राजग़ीर के विकास में सबकी भागीदारी : एसडीओ

555 By 7newsindia.in Wed, Mar 7th 2018 / 13:29:46 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता
राजगीर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के विकास के लिए अनुमंडल पदाधिकारी लाल ज्योतिनाथ शाहदेव के नेतृत्व में स्थानीय बुद्धिजीवी , फुटपाथ दुकानदार संघ , राजगीर व्यावसायिक संघ, डोली यूनियन , टमटम यूनियन, होटल संघ के पदाधिकारियों अध्यक्षों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया।  इस बैठक में राजगीर से जुड़े तमाम मुद्दे , फुटपाथ पर अतिक्रमण, बंद हो रहे कुंड के जलधारा, सैलानियों का अभाव व अन्य विषयों पर चर्चा किया गया , जिसमें मुख्य रुप से राजगीर में साफ-सफाई सुवस्थित करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही गई। इस अवसर पर लाल ज्योति नाथ शाहदेव ने कहा कि राजगीर बस स्टैंड से लेकर बाजार  तक कई जगहों पर अवैध रूप से गाड़ी खड़ा कर सड़क को जाम किया जाता है,  जिसके कारण आने - जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  इसलिए सभी जगह पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया जाए और गाड़ियों के चालान भी काटा जाए । गिरियक रोड,  कलाली चौक के पास हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है । इसके लिए फुटपाथी लोगों को निर्देशित किया गया कि सब्जी मंडी को जिला परिषद मार्केट के बगल में खाली स्थान में विस्थापित किया जाए, जिसका कार्य भी प्रारंभ कर दिया जा चुका है। इस अवसर पर नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के समन्वयक अमित कुमार पासवान , अध्यक्ष गोपाल भदानी ,राजगीर डीएसपी संजय कुमार,  थानाध्यक्ष उदय शंकर,  प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद मोहन, राजगीर व्यावसायिक संघ के सचिव रमेश कुमार पान,अंचलाधिकारी, राजगीर नगर प्रबंधक ,  होटल व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर