त्रिपुरा में भाजपा की जीत विचाराधारा की जीत : आलोक

684 By 7newsindia.in Sat, Mar 3rd 2018 / 19:41:42 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
नालन्दा : बिहारशरीफ के भाजपा महानगर इकाई के मंत्री आलोक कुमार ने विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा तथा नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की है। आलोक ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास नीति के साथ अब पूरा देश जुड़ चुका है। त्रिपुरा में मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत पर बिहारशरीफ के भाजपा नगर मंत्री आलोक कुमार ने कहा है कि ये पीएम मोदी का मैजिक है। बीजेपी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना एक कदम और आगे बढ़ गया है। बीजेपी की पूर्वोत्तर में पहली सफलता से नालंदा में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।  आलोक ने बताया कि बीजेपी अब पूरे देश में हर कोने में पहुंच गई है। आज बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है जो एक बहुत बड़ी सफलता है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर