मानवता हुआ शर्मसार , दूल्हा हुआ फरार, थम गई शहनाई की शोर ..

840 By 7newsindia.in Sun, Feb 25th 2018 / 17:23:32 बिहार     

गौरी शंकर प्रसाद , संवाददाता
पटना : मानवता हुआ शर्मसार , दूल्हा हुआ फरार , थम गई शहनाई की शोर ये कोई कहावत नहीं बल्कि कड़वा सच है , मामला सालिमपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर बिहटा गाँव का है जहां एक दूल्हे ने शनिवार की रात लड़की के साथ जयमाला करने के बाद अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। दूल्हा फरार होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी , जिसके बाद दुल्हन के परिजन दूल्हा को चारों तरफ ढूंढ़ने लगे। आपको बताते चले कि सालिमपुर थाना अंतर्गत अलीपुर बिहटा गांव में बीती रात्रि अशोक चौधरी कि BA पार्ट वन में पढ़ रही बेटी सुधा की शादी पटना कच्ची दरगाह निवासी विशेश्वर चौधरी के पुत्र ICICI बैंक कर्मी सुनील से तय हुई। मण्डप भी सजकर तैयार था बस देरी थी शादी की रश्म पूरा करने की, कि अचानक वर पक्ष वाले ने 3 लाख रुपये देने के बाद मण्डप पर जाने की बात कहने लगे। जो कि वधू पक्ष वाले देने में सक्षम नहीं थे। दोनों में पहले कहासुनी हुई पर जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था उसके बाद दूल्हा अचानक गायब हो गया। दूल्हा के गायब होते ही वधू पक्ष वाले में हड़कंप मच गया शहनाई की गूंज थम गई। लोग लड़के को खोजने लगे लेकिन लड़का वहां से निकलने में सफल रहा।  इसके बाद वातावरण तनावपूर्ण हो गया।  बारात पार्टी और बैंड पार्टी को वधू पक्ष वालों ने बंधक बना लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल लड़का के पिता और उसके जीजा पुलिस की गिरफ्त में है। पूछे जाने पर लड़की के पिता ने बताया कि लड़के को लगभग ढाई लाख रुपये का सामान गिफ्ट में दिया था , उसके बाद भी अचानक 3 लाख रुपये की मांग करने लगे, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने पहुंच पुलिस से लड़के को वापस बुलाने की मांग करने लगे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर