होली का पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ मनाए :- थानाध्यक्ष

443 By 7newsindia.in Sun, Feb 25th 2018 / 17:20:38 बिहार     

गया से रीना शर्मा 

वजीरगंज :- वजीरगंज थाना परिसर में रविवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक वजीरगंज थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रामाज्ञा राय की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में उपस्थित  पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि होली का पर्व शांति एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली को लेकर वजीरगंज के सभी 19 पंचायतों के विभिन्न गाँवों में विशेष गश्ती दल का गठन किया गया है , ताकि होली शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न किया जा सके। इस मौके पर अक्षय कुमार सिंह ,सुबोध कुमार सिंह ,विनोद शर्मा ,धिरेंद्र कुमार वर्मा ,राम नरेश सिंह ,संजय कुमार ,दिलीप कुमार ,पप्पू कुमार आदि मौजूद थे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर