Big news: छप रहे 2000 और 500 के नकली नोट, देखे वीडियो....

521 By 7newsindia.in Sat, Feb 24th 2018 / 18:29:52 कानून-अपराध     

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कम्प मचा दिया है। वीडियो में एक छोटी सी मशीन में 500 के नकली नोट छपते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी मशीन में 2000 के नोट भी छापे जाते हैं। पत्रिका को वीडियो भेजने वालों का दावा है कि यह मशीन हेंड मेड है और इसी तरह की मशीनों में नकली नोट छापकर बाजारों में पहुंचाए जा रहे हैं। हालांकि पत्रिका इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। प्रथम दृष्ट्या वीडियो फेक प्रतीत हो रहा है।

 

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, हेंड मेड मशीन में छापे जा रहे हैं नोट

नोटों में बदल रहे कागज

लगातार वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटी सी मशीन दिखायी गई है। एक व्यक्ति इस मशीन में निर्धारित साइज के कागज के टुकड़े डाल रहा है। कागज के यही टुकड़े 500-500 के नोटों में बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। नोटों की प्रिंटिंग हू-ब-हू असली नोटों की तरह दिखाई दे रही है। बताया गया है कि इसी तकनीकी से इस मशीन में 2000 के भी नकली नोट प्रिंट किए जाते हैं।

ऐसे किया निर्माण

जानकारों का कहना है कि नकली नोट छापने वाली इस तरह की मशीन के वीडियो, इमेजेस और इसे बनाने की विधि आदि नेट पर उपलब्ध हैं। कई लोग इसे सर्च भी कर रहे हैं। नेट पर भी इसी तरह की मशीन में नकली नोट छपते हुए दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने नकल करते हुए इस तरह की मशीन को बनाया है। यह मशीन इलेक्ट्रिक से चलने वाली औ हेंडमेड है। इसका आकार भी बेहद छोटा है। इसे कहीं भी आसानी ने लाया और ले जाया जा सकता है।

संदिग्ध है वीडियो

एसबीआई के सेवानिवृत्त प्रबंधक बीके काशीकर का कहना है कि इस तरह की मशीन से नोटों की छपाई असंभव है। वीडियो फेक प्रतीत होता है। काशीकर ने कहा कि हमने इसे नेट पर सर्च किया। उसमें भी इस तरह की नोट बनाने वाली मशीन दिखाई जा रही है, लेकिन यह भ्रामक है। पत्रिका को मिले वीडियो में भी ऐसा लग रहा है कि इसमें एडिटिंग की गई है। यह फेक वीडियो भी हो सकता है। हालांकि युवाओं के बीच यह वीडियो छाया हुआ है। होली के तोहफे के रूप में लोग इसे एक-दूसरे को जमकर शेयर कर रहे हैं।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर