आवासीय मगध पब्लिक स्कूल में मनाया गया होली मिलन समारोह

530 By 7newsindia.in Sat, Feb 24th 2018 / 16:59:23 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
राजगीर : नालंदा जिले के राजगीर स्थित पटेल नगर में आवासीय मगध पब्लिक स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण मुरारी प्रसाद ने होली पर्व की विस्तार से जानकारी दी और आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली मिलन का त्योहार है। लोग शिकवा-शिकायत को भुला कर आपस में गले मिलें और होली पर्व का आनंद लें।

उन्होंने लोगों से शांति पूर्वक व आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि सद्भावना का त्योहार है। सभी एक-दूसरे के साथ मिल जुल कर पर्व का आनंद लें। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण मुरारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर प्राचार्य कृष्ण मुरारी ने बच्चों से कहा कि देश भर में मनाए जाने वाले त्योहारों में होली सबसे महत्वपूर्ण व रोमांचक त्योहार है। यह लोगों के बीच सौहार्द व प्रेम का सुंदर संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार को जितना शांति व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा, इसकी पवित्रता उतनी ही बनी रहेगी। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न प्रकार के रंगों व गुलाल के प्रयोग को देश के अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ये रंग हमें नए नए संदेश देते हैं। इस मौके पर बच्चों ने भी होली के इस पावन त्योहार को अलग अलग अंदाज व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जदयू नेत्री सह वार्ड पार्षद मीरा कुमारी , विद्यालय के शिक्षक उमाकांत सिंह , सुनील कुमार, पुष्पा कुमारी , रणजीत कुमार , मंटू राज सहित सभी छात्र - छात्राएं मौजूद थे। इस मौके पर छात्र -छात्राओं ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर बधाई दी।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर