महिला सशक्तिकरण की मिसाल है संयुक्ता

498 By 7newsindia.in Thu, Feb 22nd 2018 / 16:26:08 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता
राजगीर : साहित्य के क्षेत्र में संयुक्ता कुमारी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। संयुक्ता ने अपने इलाके के सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास के अलावा खासतौर से महिला सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2007 में राजगीर नगर पंचायत चुनाव में हिस्सा लिया और वार्ड पार्षद बन गईं। आज संयुक्ता श्री शक्ति मंच राजनीतिक दल की राष्ट्रीय अध्यक्षा है। वर्ष 2002 से 2015 तक बिहार प्रदेश भाजपा के कला , संस्कृति मंच के प्रदेश मंत्री पद का कार्य भार सँभालने वाली संयुक्ता आज क्षेत्र की महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल बन चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी भागीदारी को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी श्री शक्ति मंच से नालंदा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हाथ आजमाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि मोदी जी मन की बात तो करते है ,लेकिन मन मुताबिक बात नहीं करते है। आपको यहाँ हम बताते चले की पिछले एक दशक से संयुक्ता सिर्फ राजगीर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के साहित्यिक मंचो में एक स्वच्छ छवि बना रखी है।संयुक्ता ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए अनेक कानून और योजनाएं हमारे देश में बनाई गई हैं लेकिन विचारणीय प्रश्न यह है कि हमारे देश की महिलाओं की स्थिति में कितना मूलभूत सुधार हुआ है। चाहे शहरों की बात करें चाहे गांव की सच्चाई यह है कि महिलाओं की स्थिति आज भी आशा के अनुरूप नहीं है। चाहे सामाजिक जीवन की बात हो, चाहे पारिवारिक परिस्थितियों की, चाहे उनके शारीरिक स्वास्थ्य की बात हो या फिर व्यक्तित्व के विकास की, महिलाओं का संघर्ष तो मां की कोख से ही शुरु हो जाता है. सम्पूर्ण विश्व में 8 मार्च को मनाया जाने वाला महिला दिवस एवं महिला सप्ताह केवल 'कुछ' महिलाओं के सम्मान और कुछ कार्यक्रमों के आयोजन के साथ हर साल मनाया जाता है लेकिन इस प्रकार के आयोजनों का खोखलापन तब तक दूर नहीं होगा जब तक इस देश की उस आखिरी महिला के 'सम्मान ' की तो छोड़िये, कम से कम उसके 'स्वाभिमान' की रक्षा के लिए उसे किसी कानून, सरकार, समाज या पुरुष की आवश्यकता नहीं रहेगी। वह 'स्वयं' अपने स्वाभिमान, अपने सम्मान, अपने आस्तित्व, अपने सपने, अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करने के योग्य हो जाएगी अर्थात वह सही मायनों में 'पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर' हो जाएगी।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर