बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी होना आवश्यक :- विजय चौधरी

540 By 7newsindia.in Sun, Feb 11th 2018 / 11:56:58 बिहार     

अजय कुमार, संवाददाता 
राजगीर : आज के आधुनिक परिवेश में अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार मिलना कठिन हो गया है। आधुनिकता के इस दौर में शिक्षा व संस्कार के मेल को खत्म होते देख अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निजी विद्यालयों की संख्या में बढ़ोतरी तो हुई है लेकिन शिक्षा व संस्कार को लेकर बहुत कम ही विद्यालय आगे आ पाते हैं। राजगीर के गिरियक रोड स्थित बोस्को पब्लिक स्कूल इस मामले में सबसे आगे है, जहाँ शिक्षा व संस्कार का अजब मेल देखने को मिलता है। अभिभावक भी शिक्षा के साथ संस्कार को देख इस विद्यालय का नाम लेने से हिचक नहीं रहे हैं। विद्यालय की विधि व्यवस्था के कारण आज बोस्को पब्लिक स्कूल अभिभावकों की पहली पसंद बन गया है। शिक्षा व संस्कार के बारे में विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक विजय कुमार चौधरी का कहना है कि आधुनिकता के दौर में शिक्षा का व्यवसायीकरण हमारे समाज के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जो ठीक नहीं है। बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी होना उतना ही आवश्यक है जितना कि जलते दीये के लिए तेल या घी का। हम अपने विद्यालय को बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दोनों ही देने का प्रयास करते हैं।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर