98 साल की उम्र में की पोस्ट ग्रैजुएशन, शिक्षाविदों ने बधाई दी

448 By 7newsindia.in Sat, Feb 10th 2018 / 21:46:33 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
पटना : कहते हैं पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, कोई भी किसी भी उम्र तक पढ़ सकता है। बिहार में 98 साल की उम्र में राजकुमार वैश्य ने अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रैजुएशन की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकुमार वैश्य को उनके घर जाकर उन्हें अंगवस्त्र और किताबें भेंट करके सम्मानित भी किया है। 98 साल की उम्र में अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रैजुएशन करने वाले राजकुमार का कहना था कि घर में पढ़ाई का माहौल और पढ़ने का शौक मन में होने के कारण उन्होनें इस उम्र में अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रैजुएशन की परीक्षा पास की। ऐसा कम ही होता है जब इतनी उम्र का कोई छात्र देखने को मिलता है। राजकुमार ने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए उन्होनें इस उम्र में पढ़ाई करने का संकल्प लिया। नालन्दा जिले के राजगीर के अबुल कलाम आजाद प्लस 2 विधालय के प्राचार्या डॉ. रेखा सिन्हा कहती है कि वास्तव में आज के विद्यार्थियों को राजकुमार वैश्य जैसे सम्मानित व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। इतनी बड़ी उम्र में शिक्षा के प्रति उत्कृष्ट जिजीविषा का परिचय देकर उन्होंने जो कार्य किया है , उसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा ,साथ ही साथ वे भविष्य की पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे , वास्तव में सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता। वहीँ राजकुमार वैश्य को इस सफलता के लिए नालन्दा के शिक्षाविद एवं कवि नीतीश कुमार सिन्हा, महासचिव +2 शिक्षक संगठन के शिवविलास प्रियदर्शी , बी एड कालेज नालंदा के व्याख्याता अंजनी कुमार सुमन, प्राख्यात शिक्षाविद् एवं कवि महेंद्र कुमार विकल , एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता तेजस्विता राधा ने बधाई दी है।  

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर