आम बजट में हमें उम्मीद से ज्यादा मिला :- नीतीश

427 By 7newsindia.in Wed, Feb 7th 2018 / 11:25:46 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
पटना :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन को प्रदेश के हित में लिया गया फैसला बताते हुए कहा है कि हमें उम्मीद से ज्यादा इस बजट में मिला है। नीतश ने कहा कि हम लोगों ने जो उम्मीद की थी, उससे ज्यादा इस बजट में मिला है। 76 हजार करोड़ रुपए केंद्र से कर राजस्व के रुप में मिलेगा। केंद्र प्रस्तावित योजनाओं के लिए मिलने वाले धन से बिहार को अलग फायदा होगा। वहीँ विशेष राज्य का दर्जा देने संबंधी सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह राज्य सरकार की मांग है। यह प्रस्ताव प्रदेश के दोनों सदनों से पारित है। बाढ़ के कारण भारी तबाही होती है, जिसके लिए केंद्र को विशेष नजरिया अपनाने की जरूरत है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर