किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा के किसान मोर्चा का एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

536 By 7newsindia.in Mon, Feb 5th 2018 / 14:39:06 बिहार     

गया से रीना शर्मा 
वजीरगंज :  किसानों की समस्याओं को लेकर प्रखंड के संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में रविवार को भाजपा के किसान मोर्चा की ओर से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। किसान कार्यशाला  में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी , बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गम्भीर है। अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिये दृढ़संकल्पित है। किसान क्रेडिट कार्ड ,फसल बीमा सहित अन्य जैविक खेती एवं कृषि सम्बन्धी अनुदान देकर सरकार किसानों को लाभ पहुँचा रही है, जिसकी सहायता से यहाँ किसान आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम से पूर्व सभी आगत अतिथियों को प्रखंड के किसान मोर्चा के सदस्यों ने माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनरेश प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार ,संजय सिंह उर्फ टुन्नु जी ,पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार ,रामपुकार सिंह ,प्रो सुरेन्द्र सिंह ,विनय सिंह ,डॉ सुनील कुमार ,अजय सिंह ,आनन्दी सिंह ,काका सिंह सहित गया जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैकडों किसान उपस्थित थे ।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर