बिहार का पहला रोपवे होगा राजगीर का फोर सीटर रोपवे

533 By 7newsindia.in Thu, Feb 1st 2018 / 13:35:04 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
राजगीर :  राजगीर के रत्नागिरि पर्वत पर बनने वाला फोर सीटर रोपवे का निर्माण कार्य प्रगति में है। राजगीर रोपवे के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह रोपवे पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा। सभी केबिन पूरी तरह से सुरक्षित और पारदर्शी होगा , जिससे लोग हवा के सैर के दौरान प्राकृतिक सौन्दर्य का अवलोकन भी कर सकेंगे। राजगीर रोपवे के ही अजीत कुमार , सीताराम राजवंशी ने बताया कि अभी के रोपवे में आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों के बैठने का मनाही है, जबकि नए रोपवे में बच्चे भी सफर कर सकेंगे। राजगीर में निर्मित होने वाला यह रोपवे बिहार का पहला रोपवे होगा। अब तक इस तरह का फोर सीटर रोपवे पूरे बिहार में कहीं नहीं है। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर