पथरौरा पंचायत में मुख्यमत्री सात निश्चय योजना पर हो रहा है काम

503 By 7newsindia.in Thu, Feb 1st 2018 / 13:23:47 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
राजगीर : राजगीर प्रखंड के पथरौरा पंचायत के युवा मुखिया अनुज कुमार ने बताया की पथरौरा पंचायत के सभी गांवों का सामान और समेकित विकास उनका संकल्प है।  पंचायत के सभी गांव में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे है। इस प्रयास में उन्होंने ग्रामीणों से व्यापक सहयोग की भी अपील की। पंचायत में सभी तबके के लोगों का विकास एक साथ हो रहा है। पंचायत में दलित बस्तियों को साफ सुथरी बनाने के लिए गलियों की ढलाई व गलियों में नवीन नालियों का निर्माण हो रहा है। पंचायत में जारी विकास की सारी योजनाएं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की तर्ज पर किया जा रहा है। आगे आने वाले समय में पंचायत में विकास को और गति मिलेगी। सरकार की जो भी योजनायें हैं, उसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए काम किया जा रहा है। निश्चित तौर पर वातावरण बदला है, आगे और भी बदलेगा। सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल के साथ-साथ सड़क के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है।  

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर