राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की मांग

803 By 7newsindia.in Thu, Feb 1st 2018 / 12:52:36 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
राजगीर : राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। राजगीर के स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सह जदयू नेता संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड बैंक नहीं होने से आमलोगों को परेशानी हो रही है। कई इमरजेंसी केस में लोगों को जान तक गवां देनी पड़ती है। उन्होंने आमलोगों की सुविधा को देखते हुए नालन्दा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम से जल्द ही ब्लड बैंक खुलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजगीर अनुमंडल में आए दिन सड़क दुर्घटना के मामले आते रहते हैं। ऐसे में अगर यहां पर ब्लड बैंक की सुविधा हो तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर