आकाशीय रज्जुमार्ग पर लगा मेटल डिटेक्टर डोर

463 By 7newsindia.in Sun, Jan 28th 2018 / 19:02:02 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
राजगीर : राजगीर में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए विश्व शांति स्तूप के पास आकाशीय रज्जुमार्ग पर जाने के लिए राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में मेटल डिटेक्टर डोर लगाया गया। बिहार के पर्यटन स्थल हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहती है। इसलिए बिहार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में लगी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने की कोशिश लगातार जारी है। रोपवे के अजीत कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, युवा और अपने परिवार के साथ भी लोग पिकनिक का लुत्फ उठाने और यहां के वादियों में सैर करने के उदेश्य से राजगीर आते हैं।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर