अबकी बार लालू की जगह राबड़ी देवी ने फहराया तिरंगा

447 By 7newsindia.in Fri, Jan 26th 2018 / 19:50:26 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
पटना : इस बार चारा घोटाले में दोषी करार दिये जाने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रांची के होटवार जेल में बंद है। उनकी अनुपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तिरंगा फहराया। झंडोतोलन के बाद राबड़ी देवी ने कहा कि वे कामना करती हैं कि देश में शांति और सद्भाव का वातावरण बना रहे। वहीँ गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वह देश में नफरत खत्म होने और अमन, शांति तथा सौहार्द का वातावरण बने रहने की कामना करते हैं। अपने सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर तिरंगा फहराने के दौरान तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के साथ पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर