राजगीर नगर मण्डल में भाजपा ने किया ध्वजारोहण

509 By 7newsindia.in Fri, Jan 26th 2018 / 19:49:45 बिहार     

अजय कुमार,  संवाददाता 
राजगीर : आज राजगीर नगर में भारतीय जनता पार्टी द्धारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया गया। जन,गण मन अधिनायक जय हे ,राष्ट्रगीत की ध्वनियों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। राजगीर नगर अध्यक्ष विकास कुमार ने परम्परागत स्थल पर तिरंगा झंडा फहराया। श्री विकास ने कहा कि आज हमारा भारत विश्व शक्ति के रूप में नित्य प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। तिरंगा देश की शान है जिसके खातिर वतन पर मिट जाना भी सौभाग्य है। उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर भारती ने कहा कि तिरंगे की आन बान और शान की खातिर देश के हर निवासी को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से जनसेवा में आगे आना होगा। पूरा विश्व आज भारत के गणतंत्र दिवस परेड से रक्षा शक्ति को समझ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जामा सिंह, युवा महामंत्री डॉ प्रवीण कुमार, बेटी बचाओ अभियान की संयोजक साबो देवी, नयी पोखर मुखिया मंजू देवी, महामंत्री रामलगन चौधरी, विपिन झा, यदुनन्दन शर्मा, रामहरि साहू, संतोष कुमार, राजाराम सिंह, शैलेंद्र कुमार, अनुपम श्रीवास्तव, उमेश रजक,विश्वजीत उपाध्याय, रालोसपा अध्यक्ष चन्दन कुशवाहा, मंजीत प्रभाकर, राजू यादव, मनीष सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर