राज्‍यपाल ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा

435 By 7newsindia.in Fri, Jan 26th 2018 / 16:00:57 बिहार     

जाहिद अकरम , संवाददाता 
पटना : देश के 69वां गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में परेड का निरीक्षण कर तिरंगा फहराया। इस मौके पर राज्यपाल ने बिहारवासियों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के बाल विवाह, दहेज बंदी और शराबबंदी और सरकार के सात निश्चय की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होनें कहा कि बिहार सरकार करप्शन रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में संगठित अपराध में कमी आई है। बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और तीसरा कृषि रोड मैप राज्य में कृषि क्रांति लाने का काम करेगा।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर