देश की आन-बान-शान की रक्षा का लिया गया संकल्प

461 By 7newsindia.in Fri, Jan 26th 2018 / 15:58:48 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
राजगीर : नालंदा जिले के राजगीर के पटेल नगर स्थित आवासीय मगध पब्लिक स्कूल में 69 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर स्कूल के प्राचार्य कृष्ण मुरारी प्रसाद  ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री मुरारी ने इस अवसर पर बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्त्व समझाते हुए कहा कि हमारी मातृभूमि भारत लंबे समय तक ब्रिटिश शासन की गुलाम रही जिसके दौरान भारतीय लोग ब्रिटिश शासन द्धारा बनाये गये कानूनों को मानने के लिये मजबूर थे, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद अंतत: 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली। लगभग ढाई साल बाद भारत ने अपना संविधान लागू किया और खुद को लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में घोषित किया। लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिनों के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारी संसद द्धारा  भारतीय संविधान को पास किया गया। खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक, गणराज्य घोषित करने के साथ ही भारत के लोगों द्धारा  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक पुष्पा कुमारी ने कहा कि जब पहली बार भारत को अपना संविधान मिला तब से भारत हर साल गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है। इस दौरान छात्रों, अध्यापकों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षक उमाकांत सिंह , सुनील कुमार, पुष्पा कुमारी , रणजीत कुमार , मंटू राज , कुमारी पूजा , संतोष कुमार , सीमा कुमारी , पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर