हर्षोल्लास के साथ स्कूलों में मनाया गया गणतंत्र दिवस

968 By 7newsindia.in Fri, Jan 26th 2018 / 13:31:51 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
राजगीर :  आज देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लोगों के मन में तिरंगे के लिए प्रेम और जुबान पर जलेबी का स्वाद है। गणतंत्रता दिवस को कई स्कूलों में बड़े सम्मान के साथ मनाया गया। नालंदा जिले के राजगीर के बोस्को पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विजय कुमार चौधरी ने 69 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रांगण में झंडोतोलन किया और बच्चों को आज के दिन का महत्व बताया। इस दौरान विधालय के छात्रों, अध्यापकों व कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया, साथ ही साथ उन सभी वीर शहीदों को भी याद किया जिसने इस तिरंगे की खातिर अपना खून बहाया है। इस मौके पर शिक्षिका रीना सिंह , कंचन, गुड़िया , रश्मि , अंजू , प्रतिमा, सतीश कुमार , गौतम कुमार सहित सभी छात्र - छात्राएं मौजूद थी।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर