ग्वालियर और चम्बल सम्भाग के आईजी का तबादला

432 By 7newsindia.in Fri, Jan 12th 2018 / 21:43:18 प्रशासनिक     

ग्वालियर / सर्वेश त्यागी
ग्वालियर के नये पुलिस महानिरीक्षक अंशुमान यादव होंगे। वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार का तबादला भोपाल कर दिया गया है। इसके अलावा सूची में 6 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। जिनमें चम्बल सम्भाग के आईजी उमेश जोगा संतोष कुमार सिंह को चम्बल सम्भाग का आईजी नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार देर सायं को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश की सूची से ग्वालियर जिला भी प्रभावित हुआ है। ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार का तबादला भोपाल कर दिया गया है। उनकी नई पोस्टिंग अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत पुलिस मुख्यालय भोपाल कर दी गई है। वहीं ग्वालियर के अब नये पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस अंशुमान यादव होंगे। अंशुमान को पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन से ग्वालियर पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर