सातवें वेतनमान वालों का 1%, छठे वेतनमान वालों का डीए 3% बढ़ेगा

531 By 7newsindia.in Thu, Nov 16th 2017 / 10:09:23 प्रशासनिक     

भोपाल.राज्य सरकार सातवां वेतनमान पा रहे सरकारी कर्मचारियों को 1 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने जा रही है। इससे सरकार पर 10 करोड़ रुपए हर महीने का अतिरिक्त भार आएगा। वहीं, छठा वेतनमान पा रहे कर्मचारियों और अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को 3 प्रतिशत डीए दिया जाएगा। इस पर हर महीने 24 करोड़ रुपए खर्च आएगा। बढ़े डीए का भुगतान 1 जुलाई 2017 से किया जाना है।

वित्त विभाग की ओर से प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेज दिया गया है। इसे कैबिनेट की अगली बैठक में लाया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद वित्त विभाग बढ़े डीए के भुगतान के आदेश जारी करेगा। यानी दिसंबर में बढ़ा हुआ डीए मिलता है तो 1 जुलाई से 30 नवंबर तक पांच महीने का एरियर भी नकद मिलेगा।

सिर्फ साढ़े 4 लाख कर्मियों को मिल रहा 7वां वेतनमान

प्रदेश में अभी 4.5 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1 जनवरी 2016 के बाद रिटायर पेंशनर्स को ही 7वां वेतनमान मिल रहा है। इसलिए इन्हें 1% डीए प्रस्तावित है। बाकी बड़ी संख्या छठा वेतनमान वालों में निगम मंडल कर्मचारी, शिक्षक और पंचायत संवर्ग शामिल हैं। इसके अलावा 4 लाख पेंशनर्स भी हैं। इन्हें 3% के हिसाब से डीए देय होगा।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर