भाई ने सोचा भी नहीं था, बहन को डांटूगा तो ...

520 By 7newsindia.in Tue, Aug 29th 2017 / 15:17:12 कानून-अपराध     

दुर्ग। राजीव नगर दुर्ग निवासी दो युवतियां गुरुवार सुबह घर से गायब हो गई। दोनों युवती रिश्ते में बहन हैं। परिजनों द्वारा पुलिस में अपराध दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवतियां दिल्ली के रेलवे स्टेशन में है। युवतियों को लाने दुर्ग पुलिस दिल्ली रवाना हो गई है। घटना कोतवाली थाना अंतर्गत राजीव नगर की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कक्षा 11वीं पढ़ने वाली लड़की अपने मोबाइल पर बात कर रही थी। इस बीच उसका भाई पहुंच गया।

भाई ने पूछा तो लड़की ने अपनी सहेली से बात करना बताया। इस पर भाई ने उक्त नंबर पर काल बैक किया तो फोन एक युवक ने रिसीव किया। इसके बाद भाई ने उसे फटकार लगाई और मामले में ड्यूटी से लौटकर आने के बाद चर्चा करने की बात कही।

शाम को भाई घर लौटा तो बहन गायब मिली। रिश्तेदारी में पतासाजी करने पर जानकारी मिली कि उसकी मौसी की लड़की भी गायब है। देर रात परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

लड़की ने जिस नंबर पर बात की थी पुलिस ने उस नंबर के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि नंबर पंजाब का है। इसके बाद पुलिस ने गायब बहनों की पतासाजी के लिए अन्य राज्यों के पुलिस से संपर्क किया। शुक्रवार रात करीब 7.30 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों बहनें दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिल गई है।

- राजीव नगर से दो बहनों के गायब होने के मामले में अपहरण का अपराध दर्ज किया गया है। दोनों बहन शुक्रवार शाम दिल्ली स्टेशन पर मिल गई। उन्हें वापस लाने टीम को दिल्ली रवाना किया जा रहा है। - भावेश साव, थाना प्रभारी, कोतवाली दुर्ग

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर