मंगलवार की शाम श्रीमती सुमित्रा का हुआ आकस्मिक निधन

895 By 7newsindia.in Tue, Nov 5th 2019 / 19:06:28 मध्य प्रदेश     

 सीधी, 

शासकीय मॉडल बेसिक विद्यालय सीधी के पूर्व प्राचार्य मार्तंड प्रसाद मिश्रा की धर्मपत्नी का बीमारी के चलते मंगलवार को शाम के समय  देहांत हो गया । निधन की खबर सुनते चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई।

ज्ञात हो कि मार्तंड प्रसाद मिश्रा प्रख्यात  शिक्षक रहे हैं  शिक्षा के क्षेत्र में  उनका अहम योगदान है  उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा मिश्रा काफी समय से बीमार थीं।  जिन्होंने  मंगलवार को शाम के समय  79 वर्ष की उम्र में  अंतिम सांस ली  । जिनका दाह संस्कार  गंगा के पवित्र तट पर  आज बुधवार को  किया जाएगा मार्तंड प्रसाद मिश्र के पुत्र अशोक कुमार मिश्रा पहले सीधी नगर पालिका में इंजीनियर के पद पर पदस्थ रहे हैं जो वर्तमान समय में सिंगरौली नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।अशोक मिश्रा की माता श्री एवं मार्तंड प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी के निधन पर लोगों द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है साथ ही मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर