करवा चौथ अत्यन्त शुभ और कल्याणकारी  --सुरेन्द्र मणि 

555 By 7newsindia.in Fri, Oct 26th 2018 / 19:35:49 मध्य प्रदेश     
 सीधी ।
भारतीय जनता पार्टी कमल शक्ति के प्रभारी विचार और चिंतक सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि  कल 27 अक्टूबर 2018, शनिवार को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस बार करवा चौथ पर अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं। इस बार 11 साल बाद करवाचौथ पर राज योग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बन रहे हैं। तीन एक साथ शुभ योगों के होने के कारण इस बार करवाचौथ की पूजा अत्यंत ही शुभ मुहूर्त में होगी। सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।
 
शायद इसीलिए सती सावित्री ने इस बात की गंभीरता को समझा और अपने तप के बल पर पति सत्यवान को यमराज से मुक्त कराया। यमराज से उन्होंने अपने पति की लंबी आयु का वरदान हासिल किया था। यह व्रत आमतौर पर शादीशुदा महिलाएं ही करती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। चांद निकलने के बाद करवाचौथ की पूजा की जाती है।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त: 
 
05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक
 

कब खोलें व्रत:

 
चंद्रोदय यानी चांद के दिखने का समय रात्रि 7 बजकर 55 मिनट पर होगा। चांद को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलें।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर