अंधी हत्या का खुलासा मात्र 48 घंटों में लंघाडोल थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा की कार्यवाही

579 By 7newsindia.in Fri, Nov 23rd 2018 / 11:02:27 मध्य प्रदेश     
*48 घंटे में अंधी  हत्या का खुलासा निर्मम हत्या करने वाला आरोपी पकड़ाया थाना लंघाडोल पुलिस की कार्यवाही* 
 सिंगरौली *पुलिस अधीक्षक रियाज़ इकबाल* के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *प्रदीप शेंडे* व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर *एस एन सिंह* के निर्देशन में थाना लंघाडोल पुलिस ने दिनांक 19/11/2018 को ग्राम बजौडी में हुई अंधी हत्या का खुलासा किया है दिनांक 19/11/2018  को *मृतक ठाकुरदीन सिंह गोंड़ पिता बीरबल सिंह गोंड़ निवासी लदबई* थाना लंघाडोल की बर्बरता पूर्ण हत्या हो गई थी जिसमे शक के आधार पर आरोपी *सुखभान सिंह पिता स्व प्रेम सिंह 20 वर्ष निवासी लदबई* की पता तलाश की गई जो घर से गायब था मुखबिर की सूचना पर थाना सरई स्टाफ की मदद से जंगल में काफी खोजबीन के बाद दिनांक 21/11/2018 को पकड़ा जाकर सख्ती से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि पुरानी जमीनी रंजिश की वजह से  उसने सुनियोजित तरीके से ले जाकर शराब पिलाने के बाद पत्थर से कुचल कुचल कर मार देना बताया। आज माननीय न्यायालय वैढन पेश किया जाएगा।
       
             उपरोक्त आरोपी को पकड़ने में *शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी लंघाडोल* के साथ asi मांझी, आर पुष्पराज,आर अनूप सिंह,आर दिलेन्द्र यादव आर चालक धर्मेन्द्र जामरे रहे शामिल।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर