रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर भी एक लाख 60 हजार क्विटंल धान की खरीद

536 By 7newsindia.in Wed, Jan 17th 2018 / 18:17:08 प्रशासनिक     

रीवा (7newsindia.com) । किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ देने के लिए शासन द्वारा रीवा जिले में निर्धारित 60 खरीदी केन्द्रों में 15 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई। अब तक 27217 पंजीकृत किसानों से एक लाख 60 हजार 138 क्विटंल धान की खरीद की गई। धान की खरीद सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से की गई। धान खरीदी के लिए कुल 32 हजार 382 किसानों ने पंजीयन कराया था। धान खरीदी की निर्धारित समय सीमा 15 जनवरी को खरीदी केन्द्रों में जो पंजीकृत किसान आनलाइन खरीदी बंद होने के कारण अपनी धान नहीं दे सके उन्हें शासन के निर्देशों के अनुसार पर्ची जारी कर धान की खरीद की गई। अबतक धान की बिक्री करने वाले 23071 किसानों को उनके बैंक खाते में धान खरीदी की राशि दी जा चुकी है। खरीदी केन्द्रों में प्राप्त धान का लगातार उठाव एवं भण्डारण किया जा रहा है। 

इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ल ने बताया कि जिले में इस वर्ष धान की अच्छी फसल हुई है। बाणसागर बांध की नहरों से किसानों को सिंचाई की नियमित सुविधा प्राप्त हुई जिसके कारण वे धान का अच्छा उत्पादन लेने में सफल रहे। गत वर्ष की तुलना में 10 हजार क्विटंल से अधिक धान की समर्थन मूल्य पर खरीद हुई। खरीदी केन्द्र चोरहटा में 1445.84 क्वि., बहुरीबांध में 2703 क्वि., खौर में 1302.8 क्वि., करहिया मण्डी प्रांगण में 2851.4 क्वि., गोविंदगढ़ में 3567.88 क्वि., रायपुर कर्चुलियान में 1235.28 क्वि., लक्ष्मणपुर में 575.48 क्वि. धान की खरीद हुई। गुढ़ में 5032.48 क्वि., बदवार में 3155.2 क्वि., लोरीगढ़ में 3657.04 क्वि., हिनौती में 6626.76 क्वि., मनगवां में 4298.32 क्वि., नईगढ़ी में 3928.04 क्वि., डभौरा में 1504.34 क्वि., जवा में 4607.24 क्वि., अतरैला में 1546.4 क्वि., रायपुर चाक में 4071.2 क्वि., सोनौरी में 2501.54 क्वि., अमाव में 1426.24 क्वि. तथा त्योंथर में 3281.24 क्वि. धान की खरीद हुई।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि सेवा सहकारी समिति परसिया में 3454.76 क्वि., अमिलिया में 5045.04 क्वि., मांगी में 4278 क्वि., चाकघाट में 2076.6 क्वि., चाकघाट अतरैला में 4204.44 क्वि., ढखरा में 2925.24 क्वि., पन्नी में 3012.56 क्वि., बिछरहटा में 1960.36 क्वि., खटखरी में 1598.76 क्वि., कैलाशपुर में 2051.2 क्वि., बन्ना में 3396.98 क्वि., हनुमना में 1473.58 क्वि., बैकुण्ठपुर में 1375.56 क्वि. तथा सिरमौर में 1401.38 क्वि. धान की खरीद की गई। खरीदी केन्द्र बीड़ा में 1303.44 क्वि., कोट में 3146.52 क्वि., चांदी जवा में 3869.6 क्वि. चाकघाट में 3293.18 क्वि., मऊगंज में 2086.56 क्वि., कुठिला में 4326.76 क्वि., पिपराही में 845.52 क्वि., भमरा में 4310.6 क्वि, पहाड़ी में 1433.8 क्वि., हर्दी में 2537.6 क्वि. तथा पड़री में 3406.6 Ïक्वटल धान की खरीद की गई।
इसी प्रकार अटरिया में 1240.92 क्वि., नौवस्ता में 4819.48 क्वि., टीकर में 1369.24 क्वि., हटवा में 1478.56 क्वि., मिसिरगवां में 2749.34 क्वि., टटिहरा में 1300.6 क्वि., पहाड़ी में 2612.36 क्वि., तथा पांती में 609.96 क्वि. धान की खरीद किसानों से की गई। खरीदी केन्द्र लोढी में 2067.24 क्वि., पनवार में 1900.16 क्वि., रिमारी में 3473.68 क्वि., पटेहरा में 1781.36 क्वि., बम्हनी 2053.42 क्वि., बरहुला 1717 क्वि. तथा दुआरी में 2815.1 क्वि. धान की खरीदी की गई। सर्वाधिक 6626.76 क्वि. धान की खरीद हिनौती खरीदी केन्द्र में हुई। जबकि सबसे कम 575.48 क्विटंल धान की खरीद लक्ष्मण पुर में हुई। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर