होमगार्ड द्वारा बेटियों को दिया गया पुलिस में भर्ती का प्रशिक्षण

467 By 7newsindia.in Mon, Jan 15th 2018 / 19:10:19 प्रशासनिक     

रीवा: महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा अनेक योजनायें लागू की गई हैं। होमगार्ड विभाग द्वारा सशक्त वहिनी अभियान के तहत युवतियों को पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निर्धारित शारीरिक मापदण्डों में चयनित युवतियों तथा आंगनवाड़ी एवं महिला समर्थ संगिनी टीम में शामिल महिलाओं को पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस भर्ती में महिलाओं को सुवेदार तथा उप निरीक्षक पदों में चयन का अवसर मिलेगा। 

इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट कमान्डेट डॉ. मधुराजेश तिवारी ने बताया कि होमगार्ड विभाग के महानिर्देशक श्री महान भरत सागर द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उनके निर्देशों के अनुसार रीवा में महिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को दौड़, गोला फेक एवं लम्बी कुद का अभ्यास कराया गया। इसमें शामिल महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. बी.डी. द्विवेदी द्वारा किया गया। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर