रेरा के पंजीयन में सामने आया बड़ा घालमेल करोड़ों का फर्जीवाड़ा पूर्णता सर्टिफिकेट अवैध धोखे से रेरा में पंजीयन!

521 By 7newsindia.in Fri, Dec 15th 2017 / 11:04:41 कानून-अपराध     

रीवा : नगर निगम के पूर्णता प्रमाणपत्र में बड़ा घालमेल हुआ है! रेरा रजिस्ट्रेशन में ननि के फर्जी सर्टिफिकेट जमा किए गए! पूर्णता प्रमाणपत्र जारी किए बिना ही प्रोजेट को रजिस्टर्ड कर दिया गया! अब रेरा में रजिस्ट्रेशन के लिए किए गए गड़बड़झाले से नगर निगम भी हैरान है। अब बिल्डरों से जारी किए गए सर्टिफिकेट मांगे जा रहे हैं। भू संपदा विनियामक प्राधिकरण के नियमों में भी बिल्डरों ने सेंध लगा दी है। रजिस्ट्रेशन के लिए जालसाजी की गई है। बिल्डरों को भवन अनुज्ञा के बाद पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया। इसके बाद भी रेरा से कई बिल्डरों को पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इस हेराफेरी में लाखों, करोड़ों रुपये के गोलमाल अंदाजा लगाया जा रहा है। बिल्डरों ने नगर निगम और सरकार को धोखा दिया है। चुपके से फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्र का उपयोग कर रेरा से रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है। ऐसे में बिल्डरों की कारस्तानी से भी नगर निगम के अधिकारी दंग हैं। कई ऐसे प्रोजेट भी रीवा में चल रहे हैं, जिन्होंने नगर निगम से भवन अनुज्ञा तो स्वीकृत कराई, लेकिन अब तक प्रोजेट अधूरे हैं और पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं कराया गया है। अब रेरा के बाद ऐसे बिल्डर जालसाजी में जुट गए हैं। जुगाड़ और दूसरे विकल्प तलाश कर भू विनियामक प्राधिकरण को धोखा देने की जुगत लगा रहे हैं।


इसलिए नहीं लेते पूर्णता प्रमाणपत्र
पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के पहले नगर निगम मौके पर पहुंच कर प्रोजेट का आंकलन करता है। बिल्डर और डवलपर ने नशा स्वीकृति के अनुसार निर्माण कराया है या नहीं। नियमों का पालन किया गया है या नहीं। पेनॉल्टी जैसी संभावनाएं बन रही हैं या नहीं। यदि सारे मापदंड पर कालोनी या लैट खरे उतरते हैं तभी पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। यदि अवैध निर्माण होता है तो पेनाल्टी लगाई जाती है। कुछ इसी तरह के 9 प्रकरणों पर तत्कालीन आयुत कर्मवीर शर्मा ने बिल्डरों पर लाखों रुपये की पेनाल्टी लगाई थी।


पूर्णता प्रमाणपत्र पर भी संशय
अध्यक्ष गांधी आदर्श विकास समिति रतहरा, मेसर्स सृजन मेगा वेंचर प्रायवेट लिमिटेड खुटेही, सरदार प्रहलाद सिंह बोदाबाग, जीतेन्द्र सिंह तनय जनार्दन ङ्क्षसह, संतोष सिंह इलाहाबाद रोड, संजय सिंह तनय भगवत सिंह पटना हाउस, अशोक सिंह, विश्वनाथ कांस्ट्रशन कंपनी नरेन्द्र नगर, विजय कमार सोनी वगैरह, मानिकचन्द्र त्रिपाठी तनय छकौड़ीलाल सिद्धार्थ सिंह कृति टाउनशिप, रीवा एग्रोटेक पार्टनर मीना बंसल , सुषमा शुला, नीरज अग्रवाल तनय रमेश अग्रवाल सतना, मृगेन्द्र सिंह पिता मणिराज सिंह खेहरा, कमलेश कुमार गुप्ता, रमेश गुप्ता पीली कोठी, अवनीश खंडेलवाल, उपरहटी , मीना क्वात्रा पत्नी इन्द्रजीत क्वात्रा पडऱा, पीके पाण्डेय चाणय नगर वेंकट बटालियन, महक माधवानी तोपखाना, मे. अनुराज रियल स्टेट प्रा. लि. रॉयल स्टेट, इन्द्रा सिंह पुत्री सीपी सिंह छत्रपति नगर, अध्यक्ष अल्प आयवर्ग सोसायटी रीवा, स्नेह होस प्रोपराइटर स्नेहलता सिंह खुटेही, लाज काकवानी गोलपार्क, प्रतिभा सिंह अमहिया, श्रीमती सुषमा त्रिपाठी द्वारिका नगर, आदित्य प्रताप सिंह खुटेही, श्याम किशोर शर्मा गोड़हर, अजीत समदरिया रसल चौक जबलपुर, बद्री सिंह ग्राम खैरी, मे आरडी इन्फ्रा प्रो. बोदाबाग, वीरेन्द्र शर्मा पडऱा, मिथलेश कुमार , कमलेश कुमार, श्रीमती बसंती गुप्ता पीली कोठी, राजेन्द्र शर्मा शिल्पी इन्फ्रा गोड़हर, इतेयाज अहमद अंसारी कटरा, अशोक कुमार घोघर, आशीर्वाद कांस्ट्रशन एंड डेवलपर्स, सुषमा व्यास उपरहटी, कृष्ण कुमार मिश्रा डायरेटर लाइफ इंडिया हाउसिंग डेव्हलपमेंट लिमिटेड दुआरी, खुशलानी ब्रदर्श प्रहलाद सिंह गुरु गोविंद सिंह काप्लेस बस स्टैण्ड, शकुंतला देवी, श्रीमती पूनम तिवारी, आशुतोष पाण्डेय उपरहटी, किशोर कुमार तनवानी वगैरह रानीगंज रीवा, जयंत ङ्क्षसह पिता नागेन्द्र सिंह पार्टनर स्नेहलता होस, मेसर्स बाघा बिल्डर्स हिमांशु बघेल, महेश कुमार आसवानी जवाहर नगर, श्रीमती दिव्या ङ्क्षसह, ज्ञान स्थली विद्यालय रीवा, जीडी आर मार्केटिंग एंड कंसल्टेंसी प्रा. लि. सिलपरा, उमाशंकर जायसवाल पीटीएस, आदित्य सिंह सिविल लाइन, राजकुमार ङ्क्षसह मैजिक सिनेमा, हनुमानलाल पिता सुखदेव खंडेलवाल, अकरम सिद्दीकी, डीजीआर मार्केटिंग एंड कालोनाइजर एसएफ चौराहा, सुखदेव सिंह ग्राम रोर, शिल्पी इन्फ्रा प्रो. प्रा. लिमिटेड, मे. हरि विकास बिल्डर्स उपभोता बाजार शिल्पी लजा के सामने, संतोष कुमार गुप्ता मुन्नालाल मिल्स नगर निगम रीवा, मेसर्स रास बिल्डर्स, श्रीमती मालती देवी मालती मंदिर घोघर, गुरुदेव सिंह ढेकहा, संजीव मेहरोत्रा ढेकहा, अशोक कुमार सिंह अंगूरी बिल्डिंग रीवा के प्रोजेट शामिल हैं।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर