CM बोले- प्रदेश में लड़कियों को मिले ऐसा माहौल, रात 2 बजे घूम सकें सड़कों पर

498 By 7newsindia.in Fri, Nov 10th 2017 / 11:24:07 कानून-अपराध     

भोपाल : गैंगरेप के एक सप्ताह बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही कहा कि प्रदेश में ऐसा माहौल होना चाहिए कि रात दो बजे भी बेटियां और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी से पूरी जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि हर सोमवार महिला अपराधों की उच्च स्तरीय समिति द्वारा समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थल, महिला विद्यालय, छात्रावास और उनके आवागमन के स्थलों के निकट स्थित शराब की दुकानों की जानकारी जुटाकर उन्हें बंद करने की कार्यवाही की जाए।

महिलाओं के लिए अब ये होगा

  • हर जिले में वन स्टॉप सेंटर बनेगा। महिलाओं को सेफ ट्रांसपोर्ट दिया जाएगा।
  • सार्वजनिक वाहनों में जीपीएस और कैमरे लगेंगे।
  • जहां महिलाओं का आवागमन ज्यादा है वहां संवेदनशील प्वाइंटों की पेट्रोलिंग और डॉयल 100 के उपयोग को प्रभावी किया जाएगा।
  • गुड टच और बैड टच, दुराचार आदि की जानकारी विशेषज्ञों के माध्यम से बच्चों को दी जाएगी।

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर