राष्ट्रीय युवा महोत्सव: PM मोदी ने किया संबोधित, कहा- जिस भारत का सपना आजादी के समय देखा गया था, उसे साकार करना हमारी जिम्मेदारी...

608 By 7newsindia.in Fri, Jan 12th 2018 / 15:21:14 उत्तर प्रदेश     

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पीएम मोदी ने देशभर के युवाओं को संबोध‌ित क‌िया, इसके साथ ही पीएम ने 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की शुरुआत की. अपने भाषण की शुरुआत पीएम ने इसरो के वैज्ञान‌‌िकों को बधाई दी.
शुक्रवार को नोएडा में आयोजित हो रहे 22वें राष्ट्रीय युवा सम्मलेन में प्रधानमंत्री मोदी ने विडियो कांफ्रेंस के जरिए युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि, "इस बार महोत्सव कि थीम 'संकल्प से सिद्धि' रखी गई है और आज मैं इसी पर आप सभी युवाओं से बात करूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि, "2022 में हमारा देश अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा करेगा। हम स्वतंत्रता के आन्दोलन में हिस्सा नहीं ले पाए, क्योंकि उस समय हम पैदा नहीं हुए थे। इसलिए हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि, जिस भारत का सपना उस समय आजादी के दीवानों ने देखा था, उस भारत को हम बनाएं।"

प्रधानमंत्री से पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि, " यह मायने नहीं रखता कि आपकी उम्र कितनी है, क्योंकि कम उम्र में भी कई लोगों ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि, "आदि शंकराचार्य युवावस्था में ही धर्म का प्रचार करते हुए आदर्श बने थे। कृष्ण ने जब कंस का संहार किया था, तब वह भी युवा थे। एक बार रविन्द्र नाथ टैगोर ने कहा था कि, अगर भारत को जानना है तो पहले स्वामी विवेकानंद को पढना और जानना होगा। भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, अशफाक उल्लाह, खालसा पन्त की स्थापना करने वाले गुरु गोविन्द सिंह जी और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान व्यक्तियों ने युवावस्था में ही अद्वित्य योगदान दिया था।"

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर