खेल से होता है व्यक्ति का सर्वांगीण विकास: केदार

785 By 7newsindia.in Tue, Aug 29th 2017 / 12:54:29 खेल खबर     

सीधी। जिले मंे दो दिवसीय होने वाले संभाग स्तरीय खेल का शुभारंभ आज सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला द्वारा किया गया। उत्कृष्ट खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रीवा, सतना, सिंगरौली एवं मेजबान सीधी की टीम के खिलाडियों ने मार्चफास्ट कर कार्यक्रम की शुरूआत की। खेल शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि सीधी आकर आप सब खिलाड़ी खेल विधा में भाग ले रहे हैं, इसे जीवन पर्यंत याद रखेंगे। इस उम्र मे जो उपलब्धियां मिलती है वह बच्चों को कभी नहीं भूलती। दुनिया में सबसे अच्छी भावना खिलाड़ी भावना मानी जाती है।

PhotoPhoto
Photo

संभाग स्तरीय खेल का सीधी विधायक ने किया शुभारंभ

फुटवाल के 11 खिलाडियों ने इस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना की थी। खिलाड़ी हर क्षेत्र में आगे जा सकता है, आवश्यकता है लक्ष्य निर्धारित करने की। जिस काम को करिए उसे पूरे मनोयोग से करिये। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान दें, खेल विधा में आप संभाग के बाद राज्य एवं राष्ट््रीय स्तर खेलते हुए अपने जिले का नाम रोशन करिए। सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है, खेलने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ्य रहता है, और एक स्वस्थ्य शरीर में ही एक स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। सीधी विधायक द्वारा राष्ट््रीय स्तर पर गोल्ड मैडेल पाने वाले खिलाडी को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। ज्ञात हो कि जिले में दो दिवसीय चलने वाले विभिन्न खेलों का शुभारंभ आज संभाग की सभी टीमों द्वारा मार्च फास्ट से किया गया, उन्होंने मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्यअतिथि विधायक केदारनाथ शुक्ला द्वारा खेल ध्वज को फहराया गया। कार्यक्रम में पुनीत नारायण शुक्ला, सुवेन्दु शर्मा, रामस्वरूप मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी जगदीश सिंह, सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे। 

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर