विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

628 By 7newsindia.in Sun, Oct 29th 2023 / 14:51:09 मध्य प्रदेश     

सीधी और धौहनी के लिए शिवानंद कपासी तथा चुरहट और सिहावल के लिए सूरज कुमार रहेंगे प्रेक्षक


सीधी 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सीधी जिले के विधानसभा क्षेत्र सीधी- 077 एवं विधानसभा क्षेत्र धौहनी - 082 के शिवानंद कपासी आई.ए.एस. तथा विधानसभा क्षेत्र चुरहट- 076 एवं विधानसभा क्षेत्र सिहावल-078 के जनरल आब्जर्वर सूरज कुमार आईएएस को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों प्रेक्षक जिले के प्रवास पर हैं। 
  प्रवास के दौरान शिवानंद कपासी का मोबाइल नंबर 9109200706 रहेगा। सामान्य जनमानस निर्वाचन संबंधी मुलाकात हेतु प्रात: 10.00 बजे से 11.00 बजे के मध्य फारेस्ट गेस्ट हाउस जमोड़ी में भेंट कर सकते हैं। श्री कपासी के लाइजनिंग आफीसर पुष्पेन्द्र सिंह है जिनका मोबाइल नंबर 9406904407 है। इसी प्रकार प्रवास के दौरान सूरज कुमार का मोबाइल नंबर 8602140807 रहेगा। सामान्य जनमानस निर्वाचन संबंधी मुलाकात हेतु प्रात: 10.00 बजे से 11.00 बजे के मध्य फारेस्ट गेस्ट हाउस जमोड़ी में भेंट कर सकते हैं। श्री कुमार के लाइजनिंग आफीसर शिशिर यादव हैं जिनका मोबाइल नंबर 8989695252 है।                                                            
-----------------

प्रेक्षकों ने किया विधानसभा निर्वाचन के तैयारियों का अवलोकन


स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, एमसीएमसी तथा निर्वाचन सदन का अवलोकन

सीधी 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन को पारदर्शी एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सीधी जिले के विधानसभा क्षेत्र सीधी- 077 एवं विधानसभा क्षेत्र धौहनी - 082 के शिवानंद कपासी  (आईएएस) तथा  विधानसभा क्षेत्र चुरहट- 076 एवं विधानसभा क्षेत्र सिहावल-078 के जनरल आब्जर्वर सूरज कुमार (आईएएस) को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों प्रेक्षक द्वारा जिले के प्रवास के प्रथम दिवस विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, एमसीएमसी तथा निर्वाचन सदन का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश शाही तथा रिटर्निंग ऑफिसर सीधी नीलेश शर्मा, चुरहट शैलेश द्विवेदी, सिहावल एसपी मिश्रा एवं धौहनी आर पी त्रिपाठी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  प्रेक्षक द्वारा संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के पुराने भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम में किए गए सुरक्षात्मक उपायों तथा सामग्री वितरण तथा जमा करने की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके उपरांत प्रेक्षक द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय में संचालित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी अंतर्गत मीडिया प्रकोष्ठ के अवलोकन किया गया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया में विज्ञापनों तथा पेड न्यूज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षकों द्वारा कंट्रोल रूम तथा निर्वाचन सदन के विभिन्न शाखाओं के अवलोकन भी किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर द्वारा प्रेक्षकों को विधानसभा आम निर्वाचन के संबंध में की गई तैयारियों के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया।
                                                       
-----------------

उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर की जाएगी लगातार कड़ी निगरानी


सीधी 
विधान सभा चुनाव के उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रूपये निर्धारित की गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन पत्र भरने के पूर्व एक बैंक खाता खोलकर उनकी जानकारी नामांकन पत्र के साथ उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इसी बैंक खाते के माध्यम से उम्मीदवार चुनाव संबंधी सभी तरह के व्यय कर सकेंगे। उम्मीदवारों को चुनाव परिणामों की घोषणा के 30 दिन के भीतर चुनाव खर्च का पूरा विवरण निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की विभिन्न माध्यमों से निगरानी की जा रही है। उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में व्यय लेखा दल को निर्धारित समय सीमा में चुनाव खर्च का पूरा विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें।
                                                                                       
-----------------

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 


सीधी 
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए सीधी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को नामांकन भरने का अंतिम दिन है।  नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट कार्यालय सीधी में विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए रिटर्निंग ऑफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर के समक्ष दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवार एवं चार अन्य व्यक्तियों को ही रिटर्निंग आफीसर कक्ष में प्रवेश की अनुमति है। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित निक्षेप राशि, शैक्षणिक योग्यता, देनदारियों, बैंक खाते तथा आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप 26 में घोषणा पत्र देना आवश्यक है।  
  निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जाँच 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 2 नवम्बर को दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान के लिए 17 नवम्बर तथा मतगणना के लिए 3 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गई है।                                                                                      
-----------------

सी-विजिल मोबाईल एप से आम नागरिक कर सकते हैं चुनाव संबंधी शिकायत


सीधी 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए विधानसभा चुनाव 2023 में मोबाइल एप सी-विजिल उपयोग किया जा रहा है। इस मोबाइल एप का उपयोग विभिन्न चुनावों में किया जा चुका है। इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भी इस मोबाइल एप का सभी विधानसभा क्षेत्रों में उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने बताया कि सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति गोपनीय तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित करने वाली गतिविधियों, आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना, फोटो एवं वीडियो के साथ बिना अपनी पहचान उजागर किये प्रेषित कर सकेगा। यह एप सिर्फ आदर्श आचरण संहिता लागू होने की अवधि में ही सक्रिय रहेगा। 
          सी-विजिल मोबाइल एप एक नई प्रणाली है। इस मोबाईल एप को कोई भी व्यक्ति अपने एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड कर सकता है। इस एप के माध्यम से आम नागरिक भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इस मोबाइल एप के द्वारा कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित घटना की फोटो और वीडियो सीधे भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेज सकता है। इस एप के माध्यम से की गई शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम मेे भी दिखाई देगी। इस मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायत का निराकरण 100 मिनिट के भीतर किया जायेगा।
००००००००००००००
 

Similar Post You May Like

  • देहात पुलिस ने 15 पेटी कोरेक्स के साथ आरोपी को धर दबोचा

    देहात पुलिस ने 15 पेटी कोरेक्स के साथ आरोपी को धर दबोचा

    थाना देहात ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान, मिली सफलता  थाना देहात मैहर। पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में  1 अप्रैल 24 को नशे के व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गयी। मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि देहात पुलिस को रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसे रोकने पर वाहन चालक द्वारा पुलिस को देख

  • दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना  परिणाम

    दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना परिणाम

     विधानसभा का एक तरफ हुआ चुनाव परिणाम    अजय सिंह राहुल सातवें चरण के परिणाम में 32510 शरदेंदु तिवरी को 25609 मत प्राप्त हुए।   6905 कांग्रेस पार्टी चल रही है आगे   0000 सीधी विधानसभा 77,  5वा चरण की मतगड़ना परिणाम   भाजपा से रीति पाठक  27035  कांग्रेस से ज्ञान सिंह 13901   13134 मतो से रीति आगे चल रही हैं।

  • चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    सीधी विधानसभा क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण की मतगणना परिणाम     सीधी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रीति पाठक -5054 कांग्रेस पार्टी से ज्ञान सिंह -2715   में कुल मतो का अंतर -2339   चुरहट विधानसभा क्षेत्र  से-  अजय प्रताप सिंह राहुल कांग्रेस पार्टी - 4526 शरदेंदु तिवारी भारतीय जनता पार्टी - 4194 दोनों पार्टियों में कुल मत का अंतर - 332   धौहनी विधानसभा क्

  • विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

    विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

      सीधी।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट सूरज कुमार (आईएएस), 77-सीधी शिवानंद कपासी(आईएएस), 78- सिहावल रमन चंद्र मालकार (एसीएस ) तथा 82-धौहनी सत्यवान सिंह मान(एचसीएस) की उपस्थिति में जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों तथा निर्वाचन एज

  • सीधी में अब तक  एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

    सीधी में अब तक एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

     *मतदान की जानकारी*   *समय 11 बजे*   76-चुरहट 44376 म 45317 पु 89693 कुल 34.10% 77-सीधी   39054 म 37253 पु 76307 कुल 29.80% 78-सिहावल 43516 म 36159 पु 79675 कुल 31.50% 82- धौहनी 38766 म 37212 पु 75976 कुल 30.26%   *कुल 165712 म 155941पु 321653 कुल 32.38%*

  •   विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

    विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

     जमीनी स्तर पर जन सेवा के कार्य रहेगें जारी - इंजी.आशीष सीधी।  रविवार को विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र 78 सिहावल से इंजीनियर आशीष मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा गया कि यर्थाथ के धरातल पर जन सेवा के कार्य पूर्व की भॉति आगे भी यथावत जारी रहेगें। विंध्य जनता पार्टी का जिले एवं प्रदेश के सर्वागिंण विकास हेतु सराहनीय प्रयाश हैं किन्तु विधान सभा चुना

  • विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

    विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

     विधानसभा निर्वाचन 2023 -  निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराया जायेगा विधानसभा निर्वाचन - जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय    सीधी 09 अक्टूबर 2023 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि सीधी जिले के 4 विधानसभा क

  • सीधी की प्रमुख खबरें - जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

    सीधी की प्रमुख खबरें - जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

     मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को आएंगे सीधी मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित    सीधी  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रामपुर नैकिन में

  • प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

    प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

     मुख्यमंत्री 09 अक्टूबर को आएंगे सीधी   मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित    सीधी 08 अक्टूबर 2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे।    जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रा

  • कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ ट्रैप

    कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ ट्रैप

     लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही  सीधी।  खेमचंद शर्मा पिता बुधराम शर्मा निवासी पटियाला पंजाब की शिकायत पर 4 अक्टूबर 23 को संतोष कुमार गुप्ता एस जीएसटी कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर सर्किल.1 सतना म.प्र. 2हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हॉथो गिरफ्तार हुआ है।  बताया गया कि गल्ला मंडी के गेट के पास सतना ट्रेप कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता खेमचंद शर्मा से एस.जी.एस.टी विभाग के कमर्शियल टै

ताज़ा खबर