रक्षाबंधन उत्सव में बोली सांसद रीती पाठक -भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

774 By 7newsindia.in Sat, Sep 4th 2021 / 14:35:43 मध्य प्रदेश     

 रक्षाबंधन उत्सव में बोली सांसद रीती पाठक - भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना 

भाजपा कार्यालय में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न 
 
सीधी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित रक्षाबंधन का कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह के आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने सभी को रक्षा सूत बांध कर, माथे पर हल्दी, चंदन और कुमकुम का तिलक लगाकर आरती की थाली सजा कर आरती उतारी और मिठाइयां खिलाकर विधिवत रक्षाबंधन उत्सव मनाई। साथ में महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहने भी रक्षा सूत्र बांधी।
दर्जनों की तादात में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधने के पश्चात मुस्कुराते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना। इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियां बजा कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद श्रीमती पाठक का अभिनंदन करते हुए उपहार दिए। राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने सभी को श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक भेेंट की। इस दौरान महिला मोर्चा की बहनों द्वारा रक्षाबंधन एवं श्रावण के मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। 3 घंटे तक चले कार्यक्रम से पार्टी कार्यालय में उत्सव सा माहौल रहा। 
अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्षों में अंजू पाठक, डा विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडेय, अमलेश्वर चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शुक्ला, जिला महामंत्री में विवेक कोल, डा मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, जिला मंत्री में अमित प्रधान, पूजा सिंह कुसराम, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी सहित दर्जनो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
००००००००००००००
राकेश सिंह की काव्य कृति गौरव गाथा का पं. केदारनाथ ने किया विमोचन
 
सीधी।
शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पंडित केदारनाथ शुक्ल विधायक सीधी के मुख्य अतिथ्य में प्राचार्य राकेश सिंह की काव्य कृति ''गौरव गाथा'' का विमोचन समारोह सम्पन्न हुआ। डाइट के पूर्व प्राचार्य डॉ. डी.आर. मिश्रा एवं पूर्व ब्याख्याता रामशिरोमणि पाण्डेय को सेवा नि. उपरान्त विधायक श्री शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। इस विमोचन अवसर पर डॉ अनिल कुमार सिंह प्राध्यापक अंग्रेजी एवं सेवा नि. प्राध्यापक विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ लहरी सिंह ने गौरव गाथा नामक काब्यकृति की उपलब्धियों पर विस्तार से विवेचन प्रस्तुुत की। मुख्य अतिथि पंडित केदारनाथ ने काब्य कृति को भारतीय संस्कृति की एक धरोहर के रुप में निरुपित किया और श्री सिंह को इस कृति के लिये सराहना की साथ ही इस प्रकार की काव्य कृति महानपुरुषों पर सतत् लिखी जाय ऐसी प्रेरणा दी।
राकेश सिंह प्राचार्य डाइट ने अपनी कृति गौरव गाथा की रचना प्रक्रिया अर्थगामीय एवं छात्रोपयोगीता पर प्रकाश डालते हुए अनेक प्रमुख रचनाओं को प्रस्तुत किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. डी.आर. मिश्र ने अपने कार्यकाल की समस्याओं और चुनौतियों का जिक्र करते हुए विधायक के सहयोग एवं संरक्षण की सराहना की। आभार ज्ञापन गौतम मणि अग्निहोत्री व्याख्याता गाइड ने किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. देवेन्द्र द्विवेदी देव ने किया। 
इस आयोजन में डाइट के सभी स्टाफ, प्रशिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहें। शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तिओं ने विजय सिंह पूर्व प्रातांध्यक्ष शिक्षक संघ, रामकृष्ण तिवारी प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी, श्रीमती सविता सिंह वरिष्ठ प्रध्यानापक, श्रीमती अजीता द्विवेदी सीधी जिले के सभी विकासखण्डों के बी.आर.सी.सी. एवं बी.ए.सी. जनशिक्षक तथा अनेक विद्वान शिक्षक उपस्थित रहे।
००००००००००००००
25 सितंबर के भारत बंद को लेकर जिले स्तर पर बैठकें करने का निर्णय - उमेश तिवारी
 
सीधी। 
टोंको.रोंको.ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा, मध्यप्रदेश की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न सम्पन्न हुई। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के 26.27 अगस्त को सिंधू बॉर्डर पर हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए फैसले के अनुसार मध्यप्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति का गठन किया गया। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा से मध्यप्रदेश में जुडे सभी संगठनों को शामिल किया गया है । संयुक्त किसान मोर्चा ने 25 सितंबर के पहले सभी राज्यों में समन्वय समितियां गठित करने का लक्ष्य है ताकि संयुक्त किसान मोर्चा में अधिक से अधिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित कर भारत बंद को पहले से अधिक प्रभावकारी बनाया जा सकें। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि 5 सितंबर की मुजफ्फ रनगर किसान महापंचायत में भाग लेने को लेकर किसानों में जबरजस्त उत्साह देखने मिल रहा है। उमेश तिवारी ने कहा कि बैठक में उपस्थित किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि 25 सितम्बर के भारत बंद की तैयारी जारी है। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक 10 सितंबर के पहले आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिले स्तर की बैठक आयोजित करने की जिम्मेदारी भी अलग अलग संगठनो को सौंपी गई ।
००००००००००००००
इंदौर के कांग्रेस प्रवक्ता पर जिला बदर की कार्यवाही दमनकारी 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने का करेंगे कडा प्रतिरोध - अजय सिंह 
 
सीधी।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इंदौर जिला प्रशासन द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी को आतंक फैलाने के झूठे आरोप लगाकर जिला बदर करने की कार्यवाही को दमनकारी बताया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराना धमकाना चाहती है। उल्लेखनीय है कि इंदौर कलेक्टर द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी को जिला बदर करने का नोटिस जारी किया गया है।
अजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश को हमेशा शांति और सद्भाव के टापू के रूप में जाना जाता रहा है।  शिवराज सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद आये दिन ऐसी घटनाएँ हो रही हैं, जिनमें प्रदेश के वातावरण को बिगाडने की भाजपा सरकार द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है। इंदौर में चूडी वाले और देवास में फेरी वाले की पिटाई, नीमच में निरीह और गरीब आदिवासी के साथ की गई बर्बरता और उसकी दुखद मृत्यु, रीवा में युवक की डंडे बेल्ट से पिटाई, महिदपुर में कबाड़ी को धमकाने और नेमावर के जघन्य हत्याकांड की घटनायें अत्यंत चिंताजनक है। इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने में असफल शिवराज सिंह विद्वेष फैलाने वाले तत्वों पर कार्यवाही करने के स्थान पर लीपापोती कर रहे हैं। भाजपा सरकार आम लोगों का ध्यान वास्तविकता से हटा रही है। इससे उन लोगों को प्रोत्साहन मिल रहा है जो समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भयभीत करने, धमकाने या उनपर बदले की कार्यवाही करने के सरकार के हर कदम का कांग्रेस पार्टी प्रतिरोध करेगी। इस तरह के रवैये को कभी भी सहन नहीं किया जाएगा।
००००००००००००००
००००००००००००००

Similar Post You May Like

  • दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना  परिणाम

    दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना परिणाम

     विधानसभा का एक तरफ हुआ चुनाव परिणाम    अजय सिंह राहुल सातवें चरण के परिणाम में 32510 शरदेंदु तिवरी को 25609 मत प्राप्त हुए।   6905 कांग्रेस पार्टी चल रही है आगे   0000 सीधी विधानसभा 77,  5वा चरण की मतगड़ना परिणाम   भाजपा से रीति पाठक  27035  कांग्रेस से ज्ञान सिंह 13901   13134 मतो से रीति आगे चल रही हैं।

  • चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    सीधी विधानसभा क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण की मतगणना परिणाम     सीधी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रीति पाठक -5054 कांग्रेस पार्टी से ज्ञान सिंह -2715   में कुल मतो का अंतर -2339   चुरहट विधानसभा क्षेत्र  से-  अजय प्रताप सिंह राहुल कांग्रेस पार्टी - 4526 शरदेंदु तिवारी भारतीय जनता पार्टी - 4194 दोनों पार्टियों में कुल मत का अंतर - 332   धौहनी विधानसभा क्

  • विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

    विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

      सीधी।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट सूरज कुमार (आईएएस), 77-सीधी शिवानंद कपासी(आईएएस), 78- सिहावल रमन चंद्र मालकार (एसीएस ) तथा 82-धौहनी सत्यवान सिंह मान(एचसीएस) की उपस्थिति में जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों तथा निर्वाचन एज

  • सीधी में अब तक  एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

    सीधी में अब तक एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

     *मतदान की जानकारी*   *समय 11 बजे*   76-चुरहट 44376 म 45317 पु 89693 कुल 34.10% 77-सीधी   39054 म 37253 पु 76307 कुल 29.80% 78-सिहावल 43516 म 36159 पु 79675 कुल 31.50% 82- धौहनी 38766 म 37212 पु 75976 कुल 30.26%   *कुल 165712 म 155941पु 321653 कुल 32.38%*

  •   विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

    विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

     जमीनी स्तर पर जन सेवा के कार्य रहेगें जारी - इंजी.आशीष सीधी।  रविवार को विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र 78 सिहावल से इंजीनियर आशीष मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा गया कि यर्थाथ के धरातल पर जन सेवा के कार्य पूर्व की भॉति आगे भी यथावत जारी रहेगें। विंध्य जनता पार्टी का जिले एवं प्रदेश के सर्वागिंण विकास हेतु सराहनीय प्रयाश हैं किन्तु विधान सभा चुना

  •   विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

    विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

    सीधी और धौहनी के लिए शिवानंद कपासी तथा चुरहट और सिहावल के लिए सूरज कुमार रहेंगे प्रेक्षक सीधी  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सीधी जिले के विधानसभा क्षेत्र सीधी- 077 एवं विधानसभा क्षेत्र धौहनी - 082 के शिवानंद कपासी आई.ए.एस. तथा विधानसभा क्षेत्र चुरहट- 076 एवं विधानसभा क्षेत्र सिहावल-078 के जनरल आब्जर्वर सूरज कुमार आईएएस को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है

  • विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

    विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

     विधानसभा निर्वाचन 2023 -  निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराया जायेगा विधानसभा निर्वाचन - जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय    सीधी 09 अक्टूबर 2023 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि सीधी जिले के 4 विधानसभा क

  • सीधी की प्रमुख खबरें - जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

    सीधी की प्रमुख खबरें - जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

     मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को आएंगे सीधी मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित    सीधी  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रामपुर नैकिन में

  • प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

    प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

     मुख्यमंत्री 09 अक्टूबर को आएंगे सीधी   मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित    सीधी 08 अक्टूबर 2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे।    जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रा

  • कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ ट्रैप

    कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ ट्रैप

     लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही  सीधी।  खेमचंद शर्मा पिता बुधराम शर्मा निवासी पटियाला पंजाब की शिकायत पर 4 अक्टूबर 23 को संतोष कुमार गुप्ता एस जीएसटी कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर सर्किल.1 सतना म.प्र. 2हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हॉथो गिरफ्तार हुआ है।  बताया गया कि गल्ला मंडी के गेट के पास सतना ट्रेप कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता खेमचंद शर्मा से एस.जी.एस.टी विभाग के कमर्शियल टै

ताज़ा खबर