पुलिस अधीक्षक ने अंधी हत्या का किया खुलासा

2297 By 7newsindia.in Sun, Mar 14th 2021 / 11:13:00 मध्य प्रदेश     

अन्धी हत्या के आरोपी को पुलिस ने 6 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

 

सीधी। 

पंकज कुमावत पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन तथा कोतवाली प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा सहित जमोड़ी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में साबयर सेल की मदद से अंधी हत्या का खुलासा रविवार की दोपहर पत्रकारवार्ता आयोजित कर किया गया। 

 

घटना के संबध मे बताया गया कि 13 मार्च की सुबह 8 बजे जमोड़ी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुठिगवा में रोड के किनारे एक लाश पड़ी है। सूचना पर थाना कोतवाली से निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा,थाना  जमोड़ी से उनिरीक्षक शेषमणि मिश्रा मय हमराह स्टाफ  के घटना स्थल पर पहुचे एवं घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत सहित अमला तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे एवं मातहतों को वैधानिक कार्यवाही करने के आवश्यक दिशा निर्देश दियें। 

 

अज्ञात लाश कि शिनाक्त करने पर अवनीश उर्फ नीरज सिंह बघेल पिता कैलाश सिंह 31 वर्ष निवासी मड़रिया थाना कोतवाली सीधी के रूप में पाया गया। जो कि 12 मार्च की रात करीब 8बजे से घर से लापता था। उक्त घटना पर थाना जमोडी में 302, 201 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। अन्धी हत्या के मामले को गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने अज्ञात आरोपी की खोज बीन हेतु अलग.अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अपने व्यवसायिक एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुये कई संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय पिता रामनरेश पाण्डेय उम्र 38 बर्ष निवासी उमरिहा थाना रामपुरनैकिन ने अपना जुर्म कबूल करते हुये घटना में प्रयुक्त धार दार हथियार, घटना कारित करते समय पहने गये कपड़े व मोटर सायकल जप्त कराया।

 

ये रही  हत्या की वजह - 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपी द्वारा मृतक अवनीश सिंह उर्फ नीरज सिंह से उधारी के रूपये के लेन देन की बात से लेकर हत्या करना बताया। आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतक द्वारा आरोपी से ब्लैंक चेक लिया गया था और कहा जा रहा था, मेरे पास तुम्हारे ब्लैंक चेक है जिसमें मैं जितनी राशि चाहू भरकर ले सकता हॅू। अवनीश सिंह उधारी के रूपये की मांग को लेकर बार बार मांनसिक रूप से प्रताडि़त करता था, इसी बात से आहत होकर हत्या करना बताया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका -

इस अन्धे हत्या का खुलासा करने व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा, थाना प्रभारी जमोडी शेषमनि मिश्रा, उपनिरीक्षक केदार परोहा, तरुण बेडिया  देवेन्द्र पाण्डेय सहित  प्रधान आरक्षक तिलकराज सिंह, आनंद शर्मा और अभिषेक सिंह, राहूल यादव, आजाद खान व सायबर सेल से आनंद कुशवाहा, प्रदीप मिश्रा एवं कृष्णमुरारी द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उचित पुरुष्कार से सम्मानित किया जायेगा।

Similar Post You May Like

  • देहात पुलिस ने 15 पेटी कोरेक्स के साथ आरोपी को धर दबोचा

    देहात पुलिस ने 15 पेटी कोरेक्स के साथ आरोपी को धर दबोचा

    थाना देहात ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान, मिली सफलता  थाना देहात मैहर। पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में  1 अप्रैल 24 को नशे के व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गयी। मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि देहात पुलिस को रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसे रोकने पर वाहन चालक द्वारा पुलिस को देख

  • दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना  परिणाम

    दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना परिणाम

     विधानसभा का एक तरफ हुआ चुनाव परिणाम    अजय सिंह राहुल सातवें चरण के परिणाम में 32510 शरदेंदु तिवरी को 25609 मत प्राप्त हुए।   6905 कांग्रेस पार्टी चल रही है आगे   0000 सीधी विधानसभा 77,  5वा चरण की मतगड़ना परिणाम   भाजपा से रीति पाठक  27035  कांग्रेस से ज्ञान सिंह 13901   13134 मतो से रीति आगे चल रही हैं।

  • चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    सीधी विधानसभा क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण की मतगणना परिणाम     सीधी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रीति पाठक -5054 कांग्रेस पार्टी से ज्ञान सिंह -2715   में कुल मतो का अंतर -2339   चुरहट विधानसभा क्षेत्र  से-  अजय प्रताप सिंह राहुल कांग्रेस पार्टी - 4526 शरदेंदु तिवारी भारतीय जनता पार्टी - 4194 दोनों पार्टियों में कुल मत का अंतर - 332   धौहनी विधानसभा क्

  • विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

    विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

      सीधी।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट सूरज कुमार (आईएएस), 77-सीधी शिवानंद कपासी(आईएएस), 78- सिहावल रमन चंद्र मालकार (एसीएस ) तथा 82-धौहनी सत्यवान सिंह मान(एचसीएस) की उपस्थिति में जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों तथा निर्वाचन एज

  • सीधी में अब तक  एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

    सीधी में अब तक एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

     *मतदान की जानकारी*   *समय 11 बजे*   76-चुरहट 44376 म 45317 पु 89693 कुल 34.10% 77-सीधी   39054 म 37253 पु 76307 कुल 29.80% 78-सिहावल 43516 म 36159 पु 79675 कुल 31.50% 82- धौहनी 38766 म 37212 पु 75976 कुल 30.26%   *कुल 165712 म 155941पु 321653 कुल 32.38%*

  •   विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

    विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

     जमीनी स्तर पर जन सेवा के कार्य रहेगें जारी - इंजी.आशीष सीधी।  रविवार को विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र 78 सिहावल से इंजीनियर आशीष मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा गया कि यर्थाथ के धरातल पर जन सेवा के कार्य पूर्व की भॉति आगे भी यथावत जारी रहेगें। विंध्य जनता पार्टी का जिले एवं प्रदेश के सर्वागिंण विकास हेतु सराहनीय प्रयाश हैं किन्तु विधान सभा चुना

  •   विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

    विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

    सीधी और धौहनी के लिए शिवानंद कपासी तथा चुरहट और सिहावल के लिए सूरज कुमार रहेंगे प्रेक्षक सीधी  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सीधी जिले के विधानसभा क्षेत्र सीधी- 077 एवं विधानसभा क्षेत्र धौहनी - 082 के शिवानंद कपासी आई.ए.एस. तथा विधानसभा क्षेत्र चुरहट- 076 एवं विधानसभा क्षेत्र सिहावल-078 के जनरल आब्जर्वर सूरज कुमार आईएएस को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है

  • विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

    विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

     विधानसभा निर्वाचन 2023 -  निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराया जायेगा विधानसभा निर्वाचन - जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय    सीधी 09 अक्टूबर 2023 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि सीधी जिले के 4 विधानसभा क

  • सीधी की प्रमुख खबरें - जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

    सीधी की प्रमुख खबरें - जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

     मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को आएंगे सीधी मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित    सीधी  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रामपुर नैकिन में

  • प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

    प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

     मुख्यमंत्री 09 अक्टूबर को आएंगे सीधी   मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित    सीधी 08 अक्टूबर 2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे।    जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रा

ताज़ा खबर