जारी है नशे के खिलाफ सीधी पुलिस का विशेष अभियान, रामपुर नैकिन पुलिस ने जप्त किया 2 किलो गांजा। आरोपी हिरासत में।

372 By 7newsindia.in Mon, Aug 3rd 2020 / 22:04:50 मध्य प्रदेश     

 

 
नवागत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे  विशेष अभियान के तहत रामपुर नैकिन पुलिस ने 2 किलो गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी सुरेश साहू पिता राम प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धनौली थाना मझौली चौकी खड्डी के पास से गांजा की खेप लेकर निकलने वाला है जिस पर घेराबंदी कर आरोपी को गांजे के साथ पकड़ कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
*अवैध शराब बेचते दो धराए*
अवैध शराब का विक्रय करते हुए पंचवती कोल पति स्वर्गीय छेदीलाल कोल उम्र 45 वर्ष निवासी हत्था के पास से 19 पाव देसी मदिरा कीमती ₹1140 जप्त किया गया साथ ही सुशीला साकेत पति रामसिया साकेत उम्र 40 वर्ष निवासी चोरगढ़ी थाना रामपुर नैकिन के पास से 18 पाव देसी प्लेन मदिरा  कीमती 1080 रू जप्त किया गया 
संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक जैलेंद्र सिंह  चौकी प्रभारी खड्डी संतोष त्रिपाठी प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह प्रधान आरक्षक राज लाल आरक्षक विवेक सिंह राकेश पाठक रविंद्र सिंह महिला आरक्षक सुष्मिता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर