1901 के बाद से यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर दर्ज होने की राह पर है,

961 By 7newsindia.in Sun, Dec 29th 2019 / 07:18:45 मध्य प्रदेश     
रेड अलर्ट हुआ जारी
संजीव मिश्रा सीधी,
 
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चलने से शनिवार को राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में न्यूनतम तापमान इस मौसम में सबसे कम स्तर पर चला गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से हवाई, रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुए। शीतलहर से नए वर्ष तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
 
इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए 'रेड कोडेड' चेतावनी जारी की है और मध्य प्रदेश के लिए पीले (ऐंबर) रंग की चेतावनी जारी की है। रेड कोडेड चेतावनी तब जारी की जाती है जब मौसम की परिस्थतियां चरम होती हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया और लोधी रोड वेधशाला में यह 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1901 के बाद से यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर दर्ज होने की राह पर है।
 
दिल्ली में चार उड़ानों को दिल्ली हवाईअड्डे से अन्य स्थानों की ओर मोड़ना पड़ा। हवाईअड्डा के एक अधिकारी ने कहा कि पायलटों ने सीएटी- 3बी स्थिति में संचालन किया जिसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच रही।
 
रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि खराब दृश्यता के चलते हावड़ा...नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस सहित 24 ट्रेनें दो से पांच घंटे विलंब से चलीं।
 
हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली..जयपुर राजमार्ग पर घने कोहरे के चलते 15 वाहनों के एकदूसरे से टकरा जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
 
हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर लोग ठंड से ठिठुर गए क्योंकि पारे में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयी। मुजफ्फरनगर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं इसके बाद अलीगढ़ का स्थान था जहां पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
वहीं दिल्ली की बात करें तो सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सफदरजंग वेधशाला की रीडिंग को दिल्ली की आधिकारिक रीडिंग माना जाता है। यही तापमान 30 दिसम्बर 2013 को दर्ज किया गया था। इससे पहले इस महीने में दिल्ली में सबसे ठंडा दिन 11 दिसम्बर 1996 को था जब न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस था।
 
दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया और लोधी रोड वेधशाला में यह 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
लोग ठिठुरन से बचने के लिए गली मोहल्लों और अन्य खुले स्थानों पर जलाये गए अलाव के आसपास जमे रहे। इंडिया गेट पर कुछ ही लोग दिखे जबकि आज सप्ताहांत का दिन था।
 
जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्से भी ठंड की चपेट में रहे जहां जलापूर्ति लाइनें और श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध डल झील के हिस्से जम गए। शहर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई क्योंकि पारा शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह इससे पहले की रात में शून्य से 5.6 डिग्री नीचे था।
 
मौसम विभाग ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर कश्मीर में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जतायी है जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है।
 
श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लद्दाख में लेह और द्रास में पारा क्रमश: शून्य से 19.1 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 28.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में कुफरी, मनाली, सोलन में पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। राज्य में दिन का सबसे कम तापमान केलांग में शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
 
राजस्थान में सीकर जिले में फतेहपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जहां यह शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सीकर और माउंट आबू में तापमान क्रमश: शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जयपुर में अगले 24 घंटे तक शीतलहर जारी रहने की उम्मीद है।
 
ओडिशा के अधिकतर हिस्से भी ठंड की चपेट में हैं। सोनपुर में मौसम का सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि यह स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक राज्य में बनी रहेगी।
 
मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। दो जनवरी से ओडिशा के कुछ आंतरिक क्षेत्रों में हलकी से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। तापमान में और गिरावट हो सकती है।
 
वहीं, अहमदाबाद से प्राप्त खबर के अनुसार गुजरात का कच्छ क्षेत्र शनिवार को शीतलहर की चपेट में रहा।
 
मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में सबसे कम तापमान अब्दासा तालुका के नलिया में 3.6 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा, ''कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक शीतलहर जबकि बनासकांठा, वड़ोदरा, राजकोट, अमरेली और सुरेंद्रनगर जिलों के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर जारी रहेगी।
 
गांधीनगर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10 और 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अहमदाबाद में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10.2 और 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
सूरत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

Similar Post You May Like

  • चारों विधानसभा क्षेत्र का ताजा अपडेट

    चारों विधानसभा क्षेत्र का ताजा अपडेट

     चुरहट विधानसभा चुनाव का अपडेट   कांग्रेस पार्टी से अजय सिंह राहुल 4296 मत एवं भारतीय जनता पार्टी से श्री तिवारी 3479 मत प्राप्त किए हैं, प्रथम चरण में।   धौहनी विधानसभा चुनाव अपडेट 3083 कांग्रेस पार्टी 4243 भारतीय जनता पार्टी 1060 मतो से भाजपा आगे   सिहावल विधानसभा क्षेत्र से 3091 कांग्रेस पार्टी 5237 भारतीय जनता पार्टी   2146 मतों से बीजेपी आगे

  • सीधी जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी, महज 2 घंटे में हुई बंपर वोटिंग

    सीधी जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी, महज 2 घंटे में हुई बंपर वोटिंग

     सीधी जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी   सोनवर्षा में जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में हुई मॉकपोल की प्रक्रिया   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  साकेत मालवीय की उपस्थिति में  सोनवर्षा, पनवार में सम्पन्न हुई मॉकपोल की प्रक्रिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे उपस्थित रहें। वही मिल रही जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि महज 2 घं

  • भाजपा प्रत्याषी रीती पाठक को विजय दिलाने के लिए लगें कार्यकर्ता - देवकुमार

    भाजपा प्रत्याषी रीती पाठक को विजय दिलाने के लिए लगें कार्यकर्ता - देवकुमार

     भाजपा प्रत्याषी और सांसद रीती पाठक के जनदर्षन को मिल रहा अपार समर्थन   सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद और सीधी विधानसभा की भाजपा प्रत्याषी श्रीमती रीती पाठक का जनदर्षन कार्यक्रम सीधी विधानसभा मे लगातार भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान के साथ जारी है। जनदर्षन कार्यक्रम को क्षेत्र की जनता जनार्दन विषेष रूप से महिलाओं का जबरदस्त अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। जनदर

  •  गांधी जयंती पर सीधी विधायक ने किया शक्ति प्रदर्शन, भाजपा छाप नकली नेताओं से सावधान रहने की दी नसीहत

    गांधी जयंती पर सीधी विधायक ने किया शक्ति प्रदर्शन, भाजपा छाप नकली नेताओं से सावधान रहने की दी नसीहत

    ० केदारनाथ ने विधान सभा चुनाव लडऩे का किया ऐलान ० 3 अक्टूबर 23 से विधान सभा क्षेत्र 77 में निकालेगें न्याय यात्रा ० भाजपा से कोई भी कार्यकर्ता नही देगा इस्तीफा, पार्टी में रह कर अन्याय के खिलाफ करेगें विरोध प्रदर्शन ० सीधी विधायक पं.केदारनाथ शुक्ल ने कमल कुटी से कलेक्ट्रेट चौक तक निकाली आक्रोंश रैली ० विधायक के कई करीबियों ने बनाई दूरी, तो कई कैमरे की नजर से दिखे बचते ० शिवराज के बाद क

  • लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्यवाई - विवादित डॉक्टर रिश्वत लेते रंगे हॉथो हुआ गिरफ्तार

    लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्यवाई - विवादित डॉक्टर रिश्वत लेते रंगे हॉथो हुआ गिरफ्तार

     डॉ आर.के.साकेत दो हजार रूपए की रिश्वत राशि लेते हुए ट्रेप,  सीधी। मंगलवार की सुबह चुरहट का विवादित डॉक्टर रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम द्वारा रंगे हॉथो गिरफ्तार हुआ है। डॉ आर.के.साकेत मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट जिला सीधी पर इकसे पूर्व भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं किन्तु विभागीय अधिकारियों का चहेता होने के चलते हमेशा कार्यवाई से बचता रहा है। चुरह

  • मोहनिया टनल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

    मोहनिया टनल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

         दो बसों की भिड़ंत में कई गंभीर रूप से हुए घायल सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सीधी रीवा को जोड़ने वाली  टनल में शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ है।  जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वही इस सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने की बात सामने आ रही है।    मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय सीध

  • 250 से ज्यादा मरीज दूषित पानी से हुए संक्रमित

    250 से ज्यादा मरीज दूषित पानी से हुए संक्रमित

     मेले में हुआ फूड पॉइजनिंग का ब्लास्ट, संजीवनी 108 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक    _चार्ट फुलकी के ठेले पर खाए हुए व्यक्ति आकस्मिक रूप से फूड प्वाइजनिंग का हुए शिकार_  सीधी जिले के भीतरी पंचायत में खर्री घाट के अंतर्गत मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया था उसमें चार्ट फुलकी  ठेले के द्वारा जिस व्यक्ति के द्वारा भी उसका सेवन किया गया अचानक उन लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी त

  • सीधी सांसद रीति पाठक ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात,  सीधी सिंगरौली सडक मार्ग की प्रगति की समीक्षा की

    सीधी सांसद रीति पाठक ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात, सीधी सिंगरौली सडक मार्ग की प्रगति की समीक्षा की

    सीधी।  सांसद रीति पाठक लगातार अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करती हुई देखी जा रही हैं। सीधी सिंगरौली मार्ग लगभग 10 वर्षों से बहुप्रतीक्षित है यहां बड़े-बड़े गड्ढे आमतौर पर देखे जा सकते हैं। कई बार इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन वह अभी तक धरातल में पूरा नहीं हो पाया। सीधी सांसद के प्रयासों की वजह से इस बार कार्य लगभग 70% पूरा हो चुका है लेकिन अभी भी 30 परसेंट कार्य होना बाक

  • Updates : CDS जनरल बिपिन रावत सहित 14 लोगों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश

    Updates : CDS जनरल बिपिन रावत सहित 14 लोगों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश

     तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बुधवार की दोपहर आर्मी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी इस चॉपर में सवार थे. जानकारी है कि उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कई अन्य सैन्य अधिकारी थे.     नई दिल्ली: तमिलनाडु राज्य में सेना के एक चॉपर के क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. तमिलनाडु के कुनूर में बुधवार की दोपहर आर्मी का एक हेलीकॉप्टर क्

  • हर आवासहीनों को मिलेगा पीएम आवास - अजय प्रताप

    हर आवासहीनों को मिलेगा पीएम आवास - अजय प्रताप

    रामपुर नैकिन अंचल में तीसरे दिन राज्यसभा सांसद की पहुंची पदयात्रा ग्रामीणों की समस्याओं की ली गई पूरी जानकारी सीधी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राथमिकता से दिया जाएगा। कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा। इसके लिए सरकारी स्तर से सभी प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं। यह बातें शनिवार को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ट नेत

ताज़ा खबर