लोक सभा संयोजक की तानाशाही से बगावत के स्वर हुए प्रखर

582 By 7newsindia.in Tue, Apr 9th 2019 / 18:56:50 मध्य प्रदेश     

भाजपा के विघटन पर नहीं लग रहा विराम 

सीधी,
लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा संयोजक के०के० तिवारी  द्वारा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की उपेक्षा एवं अपने चहेतो को महत्व  देना महंगा पड़ता दिख रहा है। यह रस्सा कसी कही भाजपा की धार को जानबूझकर कमजोर करने की साजिश तो नहीं की जा रही है। लोगों की चर्चा पर अगर ध्यान दिया जाये तो विपक्ष की शह पर भाजपा के मजबूत परिवार को सुनियोजित ढंग से तोडऩे का प्रयास और भाजपा लोक सभा प्रत्यासी को हराने की साजिस के तहत कार्य किया जा रहा है। राजनैतिक सरगर्मी के इस महौल में प्रतिदिन नये नये पैतरे अपनाये जा रहे हैं। उसमें सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि क्या भारतीय जनता पार्टी अपने टूटते परिवार को एक बार फिर संजोने में सफल हो पाती है या नहीं यह अपने आप में एक सवाल है।

आप को बताते चलें कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद प्रत्यासी रीति पाठक के नामांकन के पश्चात आयोजित विशाल आम सभा एवं शोभा यात्रा के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित अनेक वरिष्ठ लोगों की उपेक्षा के मद्देनजर मोर्चे के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने काफी नाराजगी व्यक्त की। मोर्चे के जिलाध्यक्ष प्रमोद  द्विवेदी ने कहा कि लोकसभा के संयोजक द्वारा जानबूझकर मोर्चे के पदाधिकारियों को अपमानित किया गया।

कहीं कोई गहरी साजिश तों नहीं -

सोशल मीडिया में मन मुटावा  की खबरें आने के बाद मोर्चा के पदाधिकारी अपने जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी के समर्थन में आ गए। इस दौरान प्रमोद द्विवेदी ने लोकसभा के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करने का संदेश सोशल मीडिया में डाले हैं। मोर्चे के सैकड़ो पदाधिकारीयों ने लाबिंग  शुरू कर दी है। बाजारों में चर्चा का बाजार गर्म है कहीं लोकसभा सयोजक के०के०  तिवारी, जो पूर्व  में लोकसभा चुनाव टिकट के दावेदार थे, बाद में इनको टिकट नहीं मिला। अब  लोकसभा चुनाव में संयोजक के रूप में काम कर रहे हैं । लोकसभा टिकट की दावेदारी के पश्चात लोकसभा चुनाव में हंगामा खड़ा करके कहीं मोदी लहर की धार को कमजोर करने की गहरी साजिश तो नहीं हो रहीं हैं ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा की संचालन समिति को संयोजक के०के० तिवारी काम नहीं करने दे रहे हैं। और पीछे के दरवाजे से अपने चहेतों और कृपा पात्रों को शामिल कर रहे हैं। विगत दिनों में कई पदाधिकारियों ने उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस बीच चुनावी समर में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पार्टी को भारी पड सकता है। इस कृत्य  के पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं काम कर रही है। यह पार्टी के वरिष्ठजनों  को मिल बैठकर विचार करना चाहिए नहीं तो भाजपा की नैया डूबने से कोई नहीं बचा सकता है। मंगलवार को शोसल मीडिया पर श्री तिवारी को काफी विरोध झेलना पड़ा, सबसे खास बात तो यह रही कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से श्री तिवारी के कार्य एवं क्रियाप्रणाली पर अपत्ति व्यक्त की है। 

इनका कथन - 
 
मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार हैं, मेरे द्वारा जानबूझ कर यूवा मोर्चा को दर किनार नहीं किया जा रहा है, ये तो कार्यक्रम है जो कि वरिष्ट जनों के मार्गदर्शन में क्रियान्वित हो रहा है। यूवा मोर्चा एक स्वतंत्र इकाई है। मेरे द्वारा किसी प्रकार का कोई अपमान नहीं किया गया है, न ही यूवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी से किसी प्रकार की कोई बात चीत हुई है।       

।। के०के०तिवारी, लोक सभा संयोजक।।

 

 
भारतीय जनता पार्टी हम सब के घर परिवार के समान है, जिसमें छोटी मोटी बातें होती रहती हैं। मैं जमीनी स्तर पर एक छोटा सा कार्यकर्ता हॅू जो कि सच्चे मन से पार्टी के प्रति पूर्व, वर्तमान और भविष्य में सदैव तत्पर रहूॅगा।

।। प्रमोद द्विवेदी, यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ।।

 


उक्त मामले की जानकारी मेरे पास अभी नहीं आयी है, न ही किसी कार्यकर्ता के द्वारा आज दिनांक पर अपने पद से त्याग पत्र दिया गया है।

।। डॉ० राजेश मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष सीधी।।


 

 

Similar Post You May Like

  • देहात पुलिस ने 15 पेटी कोरेक्स के साथ आरोपी को धर दबोचा

    देहात पुलिस ने 15 पेटी कोरेक्स के साथ आरोपी को धर दबोचा

    थाना देहात ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान, मिली सफलता  थाना देहात मैहर। पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में  1 अप्रैल 24 को नशे के व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गयी। मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि देहात पुलिस को रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसे रोकने पर वाहन चालक द्वारा पुलिस को देख

  • दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना  परिणाम

    दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना परिणाम

     विधानसभा का एक तरफ हुआ चुनाव परिणाम    अजय सिंह राहुल सातवें चरण के परिणाम में 32510 शरदेंदु तिवरी को 25609 मत प्राप्त हुए।   6905 कांग्रेस पार्टी चल रही है आगे   0000 सीधी विधानसभा 77,  5वा चरण की मतगड़ना परिणाम   भाजपा से रीति पाठक  27035  कांग्रेस से ज्ञान सिंह 13901   13134 मतो से रीति आगे चल रही हैं।

  • चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    सीधी विधानसभा क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण की मतगणना परिणाम     सीधी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रीति पाठक -5054 कांग्रेस पार्टी से ज्ञान सिंह -2715   में कुल मतो का अंतर -2339   चुरहट विधानसभा क्षेत्र  से-  अजय प्रताप सिंह राहुल कांग्रेस पार्टी - 4526 शरदेंदु तिवारी भारतीय जनता पार्टी - 4194 दोनों पार्टियों में कुल मत का अंतर - 332   धौहनी विधानसभा क्

  • विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

    विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

      सीधी।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट सूरज कुमार (आईएएस), 77-सीधी शिवानंद कपासी(आईएएस), 78- सिहावल रमन चंद्र मालकार (एसीएस ) तथा 82-धौहनी सत्यवान सिंह मान(एचसीएस) की उपस्थिति में जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों तथा निर्वाचन एज

  • सीधी में अब तक  एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

    सीधी में अब तक एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

     *मतदान की जानकारी*   *समय 11 बजे*   76-चुरहट 44376 म 45317 पु 89693 कुल 34.10% 77-सीधी   39054 म 37253 पु 76307 कुल 29.80% 78-सिहावल 43516 म 36159 पु 79675 कुल 31.50% 82- धौहनी 38766 म 37212 पु 75976 कुल 30.26%   *कुल 165712 म 155941पु 321653 कुल 32.38%*

  •   विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

    विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

     जमीनी स्तर पर जन सेवा के कार्य रहेगें जारी - इंजी.आशीष सीधी।  रविवार को विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र 78 सिहावल से इंजीनियर आशीष मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा गया कि यर्थाथ के धरातल पर जन सेवा के कार्य पूर्व की भॉति आगे भी यथावत जारी रहेगें। विंध्य जनता पार्टी का जिले एवं प्रदेश के सर्वागिंण विकास हेतु सराहनीय प्रयाश हैं किन्तु विधान सभा चुना

  •   विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

    विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

    सीधी और धौहनी के लिए शिवानंद कपासी तथा चुरहट और सिहावल के लिए सूरज कुमार रहेंगे प्रेक्षक सीधी  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सीधी जिले के विधानसभा क्षेत्र सीधी- 077 एवं विधानसभा क्षेत्र धौहनी - 082 के शिवानंद कपासी आई.ए.एस. तथा विधानसभा क्षेत्र चुरहट- 076 एवं विधानसभा क्षेत्र सिहावल-078 के जनरल आब्जर्वर सूरज कुमार आईएएस को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है

  • विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

    विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

     विधानसभा निर्वाचन 2023 -  निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराया जायेगा विधानसभा निर्वाचन - जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय    सीधी 09 अक्टूबर 2023 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि सीधी जिले के 4 विधानसभा क

  • सीधी की प्रमुख खबरें - जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

    सीधी की प्रमुख खबरें - जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

     मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को आएंगे सीधी मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित    सीधी  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रामपुर नैकिन में

  • प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

    प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

     मुख्यमंत्री 09 अक्टूबर को आएंगे सीधी   मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित    सीधी 08 अक्टूबर 2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे।    जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रा

ताज़ा खबर