कमल शक्ति द्वारा महा जनसंपर्क अभियान हर्षउल्लास के साथ  संपन्न

449 By 7newsindia.in Thu, Nov 1st 2018 / 19:57:28 मध्य प्रदेश     

 

सीधी   ।।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में कमल शक्ति द्वारा फिर भाजपा फिर शिवराज के संकल्प के साथ बृहद महा जनसंपर्क अभियान स्थानी नूतन कॉलोनी वार्ड क्रमांक 4 में समृद्ध मध्य प्रदेश युक्त रथ के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । इस दौरान कमल शक्ति कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ों घरों में जाकर कमल संदेश ,कमल दीपावली और भैया की पाती बाटी गई। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों का माताओं बहनों का भरपूर स्नेह के साथ साथ चाय भी मिली। महा जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से कमल शक्ति के प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा जिला अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, पूनम सोनी ,मनीला सिंह, आशा शुक्ला ,सुनीता रानी वर्मा ,मोनिका श्रीवास्तव, विभा शर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, राधिका सोनी प्रमुख रूप से शामिल रहे ।वार्ड की दो पोलिंग में सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भरपूर कमल शक्ति कार्यकर्ताओं को स्नेह मिला।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर