अमरोहा जनपद में 24 जनवरी को मनाया जायेगा Уउत्तर प्रदेश दिवसФ

716 By 7newsindia.in Mon, Jan 22nd 2018 / 18:56:32 उत्तर प्रदेश     

डिवाइन प्लस से देवेश शर्मा की रिपोर्ट
मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रपाल सिंह ने राजकीय मिनी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में पहली बार आगामी 24 जनवरी को प्रदेश दिवस मनाये जाने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वन डिस्ट्रिक वन प्रोजेक्ट में उत्तर प्रदेश में जानी जाने वाली अमरोहा की ढोलक को नामित किया गया है। 
      उन्होने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवसमें प्रदेश के जिन सपूतों का देश की आजादी में योगदान रहा है, उसे प्रचारित-प्रसारित किया जायेगा, साथ ही साथ प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर एवं विधिता को भी प्रमुखता किया जायेगा और नई पीढ़ी को प्रदेश के नऐ विकास एवं परिवेश से जोड़ने के कार्यक्रम भी किये जायेगें।
उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश दिवसमें सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 24 जनवरी को जनपद अमरोहा के राजकीय मिनी स्टेडियम में मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, और उनके द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा । 
इस अवसर पर बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा, डी0सी0 मनरेगा, राजकीय इं0का0 के प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी, जिला सूचना अधिकारी सुभाष चन्द्र आदि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Similar Post You May Like

рддрд╛рдЬрд╝рд╛ рдЦрдмрд░