Kanpur में देर रात भरभराकर गिरा जर्जर मकान, 100 लोग बाल-बाल बचे

520 By 7newsindia.in Tue, Jan 16th 2018 / 20:30:22 उत्तर प्रदेश     
तकिया पार्क स्थित एक मकान शनिवार की देर रात एक जर्जर मकान ढह गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, क्यों कि इस मकान में 100 लोग रहते हैं। ईंट लगने से दो लोग चुटहिल हो गए। मकान के ढहने से जोर का धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। अानन-फान अासपास के रहने वाले अौर जर्जर मकान में रहने वाले लोग सड़क पर निकाल आए। 
तकिया पार्क चमनगंज में राकेश निगम का मकान है। लगभग 50 मीटर तक यह सिंगल स्टोरी का मकान है, जिसके कमरों में लगभग 100 लोग किराए पर रह रहे हैं। मकान में रहने वालों के मुताबिक एक माह पहले इसका एक हिस्सा गिरा था। 
शनिवार देर रात अचानक मकान के छज्जे का एक हिस्सा गिर गया। गिरने की आवाज सुनने के बाद एकाएक मकान में रहने वाले लोग बाहर भागे। इसी दौरान मकान के बाकी का हिस्सा गिरने लगा। इसमें रहने वाले आशीष और सचिन मलबे के बीच फंस गए। ऊपर से ईंट गिरने से दोनों घायल हो गए। मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने दोनों को डॉक्टर के पास पहुंचाया। हादसे से इसमें रहने वाले लोगों की गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। चमनगंज पुलिस का कहना था कि इस घटना के बारे में नगर निगम को सूचना दी जाएगी। आगे की कार्रवाई उसी विभाग द्वारा की जाएगी। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर