जड़ेरूआ के परिवारों के संबंध में श्रीमती माया सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं कलेक्टर से की चर्चा

328 By 7newsindia.in Tue, Jan 16th 2018 / 19:48:01 मध्य प्रदेश     

ग्वालियर : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने लश्कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जड़ेरूआ के पीड़ित परिवारों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये भोपाल के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री विवेक अग्रवाल और कलेक्टर ग्वालियर श्री राहुल जैन से चर्चा की है। उन्होंने पीड़ितों की वैकल्पिक व्यवस्था होने तक महलगाँव पहाड़ी व अन्य स्थानों पर नगर निगम द्वारा बनाए गए, रिक्त पड़े आवासों में ससम्मान रहने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रमुख सचिव श्री विवेक अग्रवाल के साथ भी समस्या के स्थायी समाधान पर विस्तार से चर्चा की। 

श्रीमती माया सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। उनके द्वारा सोमवार को भी पीड़ित परिवारों के लिये “दीनदयाल रसोईघर” के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की गई है। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर