संविदा सन्यासी का टूटा व्रत: दिग्विजय सिंह ने दिया राजनैतिक बयान, कहा..प्रजातंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि, लेकिन BJP की सीटें कम हुई, कांग्रेस ने किया अच्छा प्रदर्शन

506 By 7newsindia.in Tue, Dec 19th 2017 / 14:45:27 मध्य प्रदेश     

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि यह पूरी तरह से एक व्यक्तिगत और धार्मिक आयोजन है। इसका राजनीति से कोई रिश्ता नहीं है। यहां तक कि अब तक दिग्विजय सिंह ने राजनीति को लेकर कोई बयान भी नहीं दिया है, वो राजनीति से संविदा सन्यास पर हैं परंतु गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों दिग्विजय सिंह को भी बोलने पर मजबूर कर दिया। राजनीति से आधिकारिक अवकाश प्राप्त कांग्रेसी दिग्गज ने कहा कि प्रजातंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा है। 

छह महीने की नर्मदा परिक्रमा पर निकले दिग्विजय सिंह ने यात्रा ने अलीराजपुर से एक बार फिर मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। यहां गुजरात चुनाव के नतीजों पर चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, 'प्रजातंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है लेकिन बीजेपी की सीटें कम हुई है ओर कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

बता दें कि राजनीति से संविदा सन्यास प्राप्त दिग्विजय सिंह ने अब तक एक भी राजनैतिक बयान नहीं दिया था। यहां तक कि गुजरात चुनाव के दौरान मतदाताओं से कोई सामान्य अपील भी नहीं की थी। जबकि नर्मदा का रिश्ता गुजरात से भी है। और चुनाव प्रचार व मतदान के दौरान दिग्विजय सिंह गुजरात में ही थे। इससे पूर्व ऐसे कई अवसर आए जब उम्मीद थी कि दिग्विजय सिंह कुछ बयां करेंगे परंतु ऐसा नहीं है। आज गुजरात चुनाव परिणाम के साथ उनका व्रत टूट गया। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर