UP निकाय चुनावः सीएम योगी का जलवा कायम, भाजपा की बंपर जीत

542 By 7newsindia.in Fri, Dec 1st 2017 / 19:21:42 प्रशासनिक     
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय चुनावों में भी भगवा लहर नजर आई है। राज्य में 16 मेयर सीटों में से भाजपा ने लखनऊ, मथुरा समेत 14 सीटों पर बढ़त बना रखी है वहीं बसपा ने बड़ी चुनौती देते हुए मेरठ और अलीगढ़ सीट पर कब्जा किया है।
गोरखपुर में सीएम योगी के वार्ड में ही भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है। दूसरी तरफ कांग्रेस के गढ़ अमेठी में कांग्रेस को झटका लगा है और यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की है। फिलहाल मतगणना अब अंतिम चरण में चल रही है।
अब तक आए नतीजों के अनुसार भाजपा ने 16 में से 14 मेयर की सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं बसपा को दो पर सफलता मिली है। मथुरा, फिरोजाबाद और अयोध्या में जहां भाजपा उम्मीदवारों ने मेयर की सीट जीत ली है वहीं अलीगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है और यहां बसपा उम्मीदवार फुरकान जीत गए हैं। जबकि मेरठ में बसपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा ने जीत दर्ज कर ली है। मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश आर्य बंधु तथा अयोध्या में भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय ने बाजी मारी है।
मेयर पदों पर भाजपा की जीत

 

  • मतगणना के दौरान भाजपा ने मेयर पदों पर बढ़त बना रखी है।
  • आगरा नगर निगम पर भाजपा का कब्जा। मेयर पद पर नवीन जैन करीब 72 हजार मतों से जीते।
  • लखनऊ भाजपा की मेयर उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया जीती
  • मथुरा में भाजपा के मेयर प्रत्याशी मुकेश आर्य जीते।
  • फिरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशी की जीत
  • मेरठ में बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा जीतीं।
  • गोरखपुर महापौर पद के भाजपा प्रत्‍याशी सीताराम जायसवाल ने रिकार्ड जीत के साथ कब्जा जमाया।
  • गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा की जीत तय।
  • मुरादाबाद में भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल जीते।
  • बरेली में भाजपा के उमेश गुप्ता जीते।
  • कानपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय विजयी।
  • झांसी से भाजपा उम्मीदवार रामतीरथ जीते।
  • सहारनपुर से भाजपा उम्मीदवार संजीव वालिया जीते।
  • नगर निगम महापौर विजेताओं की लिस्ट-

नगर निगम महापौर विजेताओं की लिस्ट-

 

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर